सीओ ने डीसीएलआर को भेजी रिपोर्ट, 66 एकड़ अवैध जमाबंदी जमीन रद्द करने की अनुशंसा
देवघर: मोहनपुर अंचल स्थित देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर खिजुरिया मौजा के प्लॉट नंबर 30/61 में कुल 66.40 एकड़ भूमि की अवैध जमाबंदी रद्द होेगी. मोहनपुुर सीओ मनिंद्र भगत ने चार मार्च 2017 को डीसीएलआर को रिपोर्ट भेजकर सूर्यावली चरण द्वारी के नाम से दर्ज अवैध जमाबंदी रद्द करने की अनुशंसा की है. सीओ ने जांच […]
राजस्व कर्मचारी राजकपुर झा द्वारा सीओ को भेजी गयी रिपोर्ट पर यह कार्रवाई हुई है. राजस्व कर्मचारी की रिपोर्ट के अनुसार यह जमाबंदी किसी सक्षम पदाधिकारी के आदेश से नहीं की गयी है. मूल जमाबंदी कायम किये जाने का अधिकार अनिबंधित है. कर्मचारी की रिपोर्ट पर सीओ ने पहले जमीन के दावेदार को नोटिस भी किया, नोटिस का जवाब संतुष्ट नहीं पाये जाने व जांच में मूल दस्तावेेजों में अंतर पाये जाने के बाद जमाबंदी रद्द करने की अनुशंसा की गयी है. सुल्तानगंज रोड के किनारे उक्त जमीन को प्रशासन यात्रियों की सुविधा में प्रयोग करने की तैयारी में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










