लुप्त हो रही तुतरापहाड़ी की प्राकृतिक सुंदरता
सारवां: प्रखंड का तुतरापहाड़ी की पहचान उसकी मनाेरम वादियों से है. पहाड़ पर स्थित मां त्रिपुरसुंदरी के मंदिर की खूबसूरती को यहां की प्राकृतिक छटा श्रद्धालुओं को असीम अनुभूति दिलाती है. जंगलों के बीच स्थित इस पहाड़ी की खूबसूरती को अब नजर लग गयी है. लगातार हो रही जंगलों की कटाई के कारण पहाड़ी विरान […]
सारवां: प्रखंड का तुतरापहाड़ी की पहचान उसकी मनाेरम वादियों से है. पहाड़ पर स्थित मां त्रिपुरसुंदरी के मंदिर की खूबसूरती को यहां की प्राकृतिक छटा श्रद्धालुओं को असीम अनुभूति दिलाती है. जंगलों के बीच स्थित इस पहाड़ी की खूबसूरती को अब नजर लग गयी है. लगातार हो रही जंगलों की कटाई के कारण पहाड़ी विरान सी लगती है. मां त्रिपुरसुंदरी की पूजा के अलावा मनोरम वादियों का आनंद लेने विभिन्न जिलों से लोग परिवार के साथ पहुंचते हैं. पर्यटन विभाग द्वारा दस साल पहले 29 लाख खर्च कर सौंदर्यीकरण करायी गयी थी.
लोगों के आराम के लिये यात्री शेड के अलावा महिला पुरुष स्नानागार का निर्माण कराया गया था. लेकिन बाकी अन्य जरूरी विकास से संबंधित काम अधूरे छोड़ दिये गये. जंगलों की कटाई रोकने व पौधारोपण कर इसे फिर हरा-भरा करने के लिए कोई प्रयास नहीं किये गये. भजलपुर, गोरमारा, बेहराकनारी, कल्होड, रायबांध, लच्छुडीह, दानीपुर, निकतपुर, मधुवाडीह,डंगाल कुरावा, पहाडपुर, सारवां, कुशमाहा, ठाढी, पथरचपटी, बनियांडीह, खरना, बैजनथपुर आदि गांवों के ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए विकास कराने की मांग की है. बच्चों के मनोरंजन के सामानों के साथ स्वीमिंग पुल, झूला, पार्क निर्माण, जंगल की घेराबंदी कर नये फलदार व विभिन्न प्रकार के झाड़ीदार पौधारोपण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है, जिसे विभाग पूरा कराये. यहां का विकास होने पर स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार के साथ सरकार को राजस्व की भी प्राप्ति हो सकती है.
कहते हैं लोग
सुदर्शन राय: तुतरा पहाडी एकमात्र सारवां का पर्यटक स्थल है. सैलानियों व बच्चों की सुविधा का ख्याल रखते हुए अविलंब विकास कार्य विभाग करे.
कविता देवी, जिप सदस्य: वन विभाग व पर्यटन विभाग बच्चों के मनोरंजन के लिये झूला आदि के साथ अन्य विकास कार्य करे, ताकि यहां आने के बाद लोग नयी अनुभूति लेकर जायें. जिप की बैठक में मामला उठाया जायेगा.
बादल, विधायक : तुतरा पहाड़ी को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाया गया. अधूरे पड़े सौंदर्यीकरण कार्य पूरा कराने के लिये सभी आवश्यक कदम उठाये जायेंगे. वन विभाग को भी इस और ध्यान देकर कार्य करना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










