ठेकेदार हत्याकांड के विरोध में सड़क पर उतरे लोग,घंटों जाम
देवघर: गोली मारकर ठेकेदार राजकिशोर वर्मा उर्फ बबलू की हत्या व सारवां थाना क्षेत्र के नकटी निवासी हिमांशु रंजन उर्फ बंगाली को घायल करने के विरोध में गुरुवार को पुराना कुंडा थाना के समीप देवघर-सारठ मुख्य पथ आक्रोशित लोगों ने करीब साढ़े चार घंटे तक जाम कर दिया. इस दौरान उक्त मार्ग पर सुबह नौ […]
सूचना मिलने पर एसडीपीओ दीपक कुमार पांडेय सहित एसडीओ सुधीर गुप्ता व कुंडा व नगर थाना के दर्जनों पुलिस पदाधिकारी सशस्त्र बलों के साथ पहुंचे. आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया, किंतु वे लोग मानने को तैयार नहीं हुए़ एसपी को घटनास्थल बुलाने की मांग करते हुए अड़ गये व बीच सड़क पर बैठ गये. दोपहर करीब डेढ़ बजे एसपी ए विजयालक्ष्मी पहुंची और ठोस कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया.
उधर, मृतक राजकिशोर के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल के मेडिकल बोर्ड द्वारा कराया गया. बोर्ड में डॉ दिवाकर पासवान सहित डॉ एनएल पंडित व डॉ सुनील कुमार सिंह शामिल थे. घटना को लेकर मृतक की विधवा पूनम देवी के बयान पर कुंडा थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मामले में खगड़िया के पसराहा निवासी अपराधकर्मी गुड्डू सिंह व दुबला-पतला दिखने वाले दो अज्ञात अपराधकर्मियों को आरोपित बनाया गया है़ मामले में अलग-अलग दो छापेमारी टीम गठित कर खगड़िया, बांका समेत अन्य जगह भेजी गयी थी. उक्त टीम द्वारा पांच-छह संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है़ इधर, संताल प्रक्षेत्र के डीआइजी अखिलेश झा भी गुरुवार शाम में देवघर पहुंचे व पहले एसपी से घटना की जानकारी ली. इसके बाद डीआइजी जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ घटनास्थल का जायजा लेने भी पहुंचे़ घटनास्थल मुआयना के पश्चात उन्होंने मामले में विभिन्न बिंदुओं पर दिशा-निर्देश भी दिया. घायल हिमांशु की हालत डॉक्टर ने खतरे से बाहर बतायी है. दोपहर से डॉक्टर की सलाह पर उसे चाय-बिस्कुट देना शुरू कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










