टीवी कलाकार सज्जन सिंह व साबू ने बाबा मंदिर में की पूजा
देवघर: प्रसिद्ध सिने व टीवी सीरियल कलाकार अनुपम श्याम ओझा व जितेंद्र सिंह गुरुवार को बाबा मंदिर पहुंचे. इन कलाकारों को उनके पुश्तैनी पुरोहित ने संकल्प के साथ पूजा-अर्चना करायी. टीवी सीरियल में प्रसिद्ध सज्जन सिंह का किरदार निभाने वाले श्री ओझा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अभी हमारी धार्मिक यात्रा चल रही […]
वहीं आने वाली फिल्म व सीरियल के बारे में बताया कि अभी हमारे पास कोई काम नहीं है, लेकिन बाबा भोले की कृपा हुई तो काम जरूर मिलेगा. इनके अलावा चाचा चौधरी सिरीज में साबू का किरदार निभाने वाले जितेंद्र सिंह ने बताया कि देश के 29 राज्यों में तिरंगा यात्रा चल रही है. इस यात्रा को प्रमोट करने के लिए हमलोग अलग-अलग जगहों पर घूम रहे हैं.
इस यात्रा के माध्यम से भारत सरकार से चंपारण शताब्दी सत्याग्रह वर्ष घोषणा करने की मांग कर रहे हैं. सौ वर्ष पहले 1917 में चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्याग्रह प्रारंभ किया था. जिसका अभी शताब्दी वर्ष चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










