पहल. कुशमाहा पहुंचे विधायक, की बैठक फिर से आबाद होगा कुशमाहा गांव

Updated:
विज्ञापन

देवघर : मोहनपुर प्रखंड स्थित रढ़िया पंचायत के कुशमाहा गांव से 700 की आबादी महज तीन वर्ष के दौरान खाली होने की खबर प्रभात खबर में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद देवघर विधायक नारायण दास गुरूवार को कुशमाहा गांव पहुंचे. प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मिथिलेश सिन्हा के पहल पर गुरूवार को देवघर शहर से […]

विज्ञापन
देवघर : मोहनपुर प्रखंड स्थित रढ़िया पंचायत के कुशमाहा गांव से 700 की आबादी महज तीन वर्ष के दौरान खाली होने की खबर प्रभात खबर में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद देवघर विधायक नारायण दास गुरूवार को कुशमाहा गांव पहुंचे. प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मिथिलेश सिन्हा के पहल पर गुरूवार को देवघर शहर से आकर ग्रामीणों ने अपने गांव कुशमाहा में बैठक रखी.

इस बैठक में विधायक ने ग्रामीणों से एक-एक कर गांव छोड़ने का कारण पूछा. गांव के ग्राम प्रधान बिनोद मोदी व कुशमाहा गांव बसाओ समिति के अध्यक्ष परमेश्वर मोदी ने बैठक में कहा कि भय का माहौल व विकास नहीं होने की वजह से वे लोग गांव को छोड़ रोजी-रोजगार करने शहर में रहने लगे थे, लेकिन गांव में खेती-बारी अभी भी चल रही है.

महिलाओं ने लड़कियों की सुरक्षा समेत कई मूलभूत समस्या से विधायक को अवगत कराया. ग्रामीणों ने कहा कि अगर गांव में मूलभूत सुविधाएं बड़े स्तर पर मुहैया करा दी जाये तो फिर से अपने गांव लौट सकते हैं. विधायक द्वारा गांव से ही डीसी अरवा राजकमल से फोन पर बात कर कुशमाहा में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनता दरबार लगाने को कहा गया, डीसी ने मार्च में ही सभी विभाग का जनता दरबार लगाने की बात कही. ग्रामीणों ने फिलहाल जर्जर घरों की मरम्मत शुरू करने की सहमति बैठक में दी व दो लोगों को देखभाल के लिए गांव में रखा.
प्रभात खबर पढ़कर पहुंचे विधायक
विधायक श्री दास ने कहा कि प्रभात खबर में कुशमाहा गांव से पलायन की खबर पढ़कर ही आज ग्रामीणों से रू-ब -रू होने पहुंचे हैं. प्रभात खबर ने गांव बचाने की दिशा में यह सराहनीय पहल की है. भारत की आत्मा गांवों में बसती है. उन्होंने कहा कि कुशमाहा में विधायक मद से सार्वजिनक शौचालय बनेगा व डिप बोरिंग करायी जायेगी. विद्युतीकरण का कार्य सप्ताह भर के अंदर चालू कराया जायेगा. गांव की गलियों में पंचायत से पीसीसी पथ बनेगा. कुशमाहा गांव तक रिखिया से पक्की सड़क की स्वीकृति मिल चुकी है. उन्होंने लोगों से पुन: गांव वापस लौटने की अपील करते हुए कहा कि असुरक्षा जैसे इस गंभीर मुद्दे को विधानसभा में उठाया जायेगा व मुख्यमंत्री को स्थिति से अवगत कराया जायेगा. वास्तव में कुशमाहा गांव की स्थिति ह्दय को झकझोर देने वाली है. इस मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष मिथिलेश सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि पप्पू राव, मुखिया राजकिशोर यादव, राजेंद्र भोक्ता, मनोहर मंडल, अरूण मंडल, कार्तिक अग्रवाल, सुनील अग्रवाल आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola