नहीं घटेगा होल्डिंग टैक्स : बीएल दास

Updated:
विज्ञापन

देवघर: नगर विकास विभाग के विशेष सचिव भवानी लाल दास गुरुवार को देवघर नगर निगम पहुंचे. यहां उन्होंने निगम कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की. सर्वप्रथम सिटी मैनेजर से टैक्स वसूली के बारे में जानकारी ली. टैक्स वसूली की गति को धीमी बताते हुए इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया. इसके उपरांत निगम के अधीन […]

विज्ञापन
देवघर: नगर विकास विभाग के विशेष सचिव भवानी लाल दास गुरुवार को देवघर नगर निगम पहुंचे. यहां उन्होंने निगम कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की. सर्वप्रथम सिटी मैनेजर से टैक्स वसूली के बारे में जानकारी ली. टैक्स वसूली की गति को धीमी बताते हुए इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया. इसके उपरांत निगम के अधीन चल रहे विकास कार्यों की अभियंत्रण टीम से जानकारी ली.

इसमें ठोस अपशिष्ट कचरा प्रबंधन, शिवगंगा वाटर ट्रीटमेंट आदि पर विस्तार से जानकारी ली. दोनों जगहों की प्रगति पर असंतोष जताया. इसी बीच वार्ड पार्षद रीता चौरसिया, पूर्व मेयर राज नारायण खवाड़े, बमबम झा आदि पहुंचे. पूर्व मेयर ने यातायात समस्या से अवगत कराया. इसके लिए सत्संग से बैद्यनाथपुर तक फ्लाई ओवरब्रिज बनाने की मांग की. इस पर श्री दास ने बोर्ड से पास कर भेजने की सलाह दी.

वहीं पार्षद रीता चौरसिया ने ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को टैक्स माफ करने की अपील की. इस पर विचार करने का आश्वासन दिया. पत्रकारों से बातचीत में विशेष सचिव श्री दास ने कहा कि टैक्स देने से शहर का समुचित विकास हो पायेगा. यहां विकास बहुत जरुरी है. सड़क, नाला व लाइट देना अत्यावश्यक है. बिना टैक्स से विकास कैसे होगा. पैसा कहां से आयेगा. उन्होंने कहा कि देवघर श्मशान व डढवा नदी पर विद्युत संचालित शवदाह गृह बनाया जायेगा. देवघर को जगमगाने के लिए सात हजार एलइडी लाइट जल्द भेजने की बात कही. मौके पर सीइओ संजय कुमार सिंह, निगम एसी रमेश झा, कार्यपालक अभियंता इंद्रेश शुक्ला, समीर सिन्हा सहित सिटी मैनेजर मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola