उमेश चंद्र झा व राजेश झा के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Updated:
विज्ञापन

देवघर: ललित मिश्रा पर जानलेवा हमला करने के आरोपित उमेश चंद्र झा व राजेश झा के विरुद्ध नगर पुलिस ने इश्तेहार तामिला करा दिया. आरोपितों के पैतृक आवास पं बीएन झा पथ मुहल्ले में कांड के आइओ नगर थाना के एएसआइ राजेश प्रसाद सहित बीके मंडल सशस्त्र बलों के साथ इश्तेहार का तामिला कराने पहुंचे. […]

विज्ञापन
देवघर: ललित मिश्रा पर जानलेवा हमला करने के आरोपित उमेश चंद्र झा व राजेश झा के विरुद्ध नगर पुलिस ने इश्तेहार तामिला करा दिया. आरोपितों के पैतृक आवास पं बीएन झा पथ मुहल्ले में कांड के आइओ नगर थाना के एएसआइ राजेश प्रसाद सहित बीके मंडल सशस्त्र बलों के साथ इश्तेहार का तामिला कराने पहुंचे.
दोनों के विरुद्ध कोर्ट से निर्गत इश्तेहार को आवास के मुख्य गेट के सामने चिपका दिया गया. एएसआइ प्रसाद ने बताया कि इसके बावजूद भी आरोपित फरार रहे तो बहुत जल्द कुर्की वारंट के लिये कोट्र में प्रे किया जायेगा. जानकारी हो कि 10 फरवरी की सुबह पंडित बीएन झा पथ स्थित मानसरोवर के समीप एक विवादित भूमि को लेकर हुई मारपीट में ललित मिश्रा गंभीर रुप से घायल हो गये थे. आइओ से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपित बिहारी मिश्रा की गिरफ्तारी पर कोर्ट से रोक लगी है. घटना में ललित मिश्रा के सिर में गंभीर चोट लगी थी.

घायल ललित की पत्नी मोनिका मिश्रा के आवेदन पर पंडित बीएन झा पथ मुहल्ले के ही उमेश चंद्र झा समेत उसके भाई राजेश झा, रामचंद्र झा व बिहारी मिश्र के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. प्राथमिकी में मोनिका ने कहा है कि घर के समीप एक जमीन को लेकर हुए विवाद में अचानक रॉड, लाठी व बंदूक लेकर आरोपित पहुंचे़ आरोपितों ने बंदूक से फायर किया़ इसके बाद उमेश ने बंदूक की बट व राजेश ने रड से पति को गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया, जिसमें उसके पति गंभीर घायल हो गये. इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 86/17 भादवि की धारा 341, 323, 447, 325, 307, 379, 34 के तहत मामला दर्ज है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola