हादसा: मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा बाजार के समीप हुई दुर्घटना, वाहन पलटा, 10 घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर: मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा बाजार के समीप दुमका से आ रही 407 वाहन पलट गयी. वाहन पर सवार महिला समेत 10 मजदूर घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. सभी घायल मजदूर दुमका जिले के जामा के रहने वाले हैं. बताया जाता है कि सभी मजदूर जामा […]
विज्ञापन
देवघर: मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा बाजार के समीप दुमका से आ रही 407 वाहन पलट गयी. वाहन पर सवार महिला समेत 10 मजदूर घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. सभी घायल मजदूर दुमका जिले के जामा के रहने वाले हैं. बताया जाता है कि सभी मजदूर जामा से पटना मजदूरी करने के लिए रवाना हुए थे, सभी को जसीडीह स्टेशन में ट्रेन पकड़ना था. शाम करीब छह बजे घोरमारा तालाब के पास एक गढ्ढे की वजह से वाहन का संतुलन बिगड़ गया व पलट गयी.
घटना के बाद ड्राइवर भाग निकला. घायलों में जामा निवासी मड़धुना सोरेन, मनीसेल सोरेन, जोगन टुडू, लक्खीराम किस्कु, कोड़ा मुरमू, दुर्गी मरांडी समेत चार महिलाएं हैं. बताया जाता है कि दुर्घटना में मजदूराें को आंशिक रूप से चोट आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










