जंगल में बर्तन विक्रेता पर जानलेवा हमला, छह हजार रुपये लूटकर भागे बदमाश

जसीडीह थाना क्षेत्र के दर्दमारा चरकीपहाड़ी के समीप गुरुवार दोपहर में एक फेरीवाले बर्तन विक्रेता पर बाइक सवार दो बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया और 6000 रुपये लूट लिये.
प्रभात खबर टोली, देवघर/जसीडीह : जसीडीह थाना क्षेत्र के दर्दमारा चरकीपहाड़ी के समीप गुरुवार दोपहर में एक फेरीवाले बर्तन विक्रेता पर बाइक सवार दो बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया और 6000 रुपये लूट लिये. घायल अवस्था में वह जंगल में पड़ा कराह रहा था, तभी एक राहगीर ने उसे देखा और तुरंत पुलिस व परिजनों को सूचना दी. मूल रूप से बिहार के बांका जिले के सुइया बाजार निवासी प्रवेश गुप्ता देवघर में किराये पर रहकर फेरी में बर्तन बेचने का काम करता है. गुरुवार को वह दर्दमारा की ओर बिक्री के लिए गया था. इसी दौरान चरकीपहाड़ी गांव के पास बाइक पर आये दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया. विरोध करने पर बदमाशों ने उसके पेट व सिर पर कई बार चाकू से वार किया और जेब से नकद छह हजार रुपये निकालकर फरार हो गये. घटना के बाद राहगीर की मदद से घायल को टोटो से सदर अस्पताल पहुंचाया गया. ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सिटी स्कैन कराया. डॉक्टरों के मुताबिक, घायल के पेट में गहरे जख्म हैं और सिर पर भी गंभीर चोटें आई हैं. फिलहाल उसका इलाज जारी है. पुलिस ने बैद्यनाथधाम ओपी को भी सूचना दे दी है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है. हाइलाइट्स जंगल में दिनदहाड़े हमला, फेरी वाले को चाकू से गोदा छह हजार रुपये नकद लूटकर बाइक से फरार बदमाश राहगीर ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, बची जान मूल रूप से बिहार के बांका जिले के सुइया बाजार निवासी प्रवेश, देवघर में किराये पर रहकर करता है फेरी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By आशीष कुंदन
आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










