साले की लाश मिली, बहनोई गायब

देवघर: 44 घंटे पूर्व देवघर निवासी रविराज मंडल के साथ गायब हुए उसके साले प्रशांत कुमार चौधरी की लाश पुलिस ने कुंडा थानांतर्गत चांदडीह-घसको के बीच अजय नदी से बरामद की है. पुलिस अब अपहरण की संभावना को छोड़ कर यह आशंका जता रही है कि दोनों साला बहनोई अल्टो कार सहित डढ़वा कॉजवे से […]
देवघर: 44 घंटे पूर्व देवघर निवासी रविराज मंडल के साथ गायब हुए उसके साले प्रशांत कुमार चौधरी की लाश पुलिस ने कुंडा थानांतर्गत चांदडीह-घसको के बीच अजय नदी से बरामद की है.
पुलिस अब अपहरण की संभावना को छोड़ कर यह आशंका जता रही है कि दोनों साला बहनोई अल्टो कार सहित डढ़वा कॉजवे से बह गये होंगे. बताते चलें कि आयडा (आदित्यपुर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी) के जूनियर इंजीनियर प्रवीण चौधरी का पुत्र प्रशांत देवघर में 14 अक्तूबर को अपने बहनोई रविराज मंडल के साथ रहस्यमय ढंग से गायब हो गये थे.
रविराज के पिता मोतीलाल मंडल ने कुंडा थाने में दोनों के लापता का सनहा दर्ज कराया था. रविराज पटना में आर्किटेक इंजीनियर हैं. वहीं प्रशांत आदित्यपुर में डिप्लोमा की पढ़ाई करता था. एक साल पूर्व ही प्रशांत की बहन की शादी देवघर के कुंडा थाना अंतर्गतकरनीबाग बजरंग कॉलोनी निवासी देवघर कोर्ट के वरीय अधिवक्ता मोतीलाल मंडल के इकलौते पुत्र रविराज मंडल साथ हुई थी. वह दशहरा में बहनोई के घर आया था. परिजनों के अनुसार, दोनों का फोन भी स्वीच ऑफ बता रहा था. घटना 14 अक्तूबर सुबह चार बजे की है.
घटना के पूर्व रविराज अपने साले को छोड़ने ऑल्टो (जेएच 15 एफ 5723) से जसीडीह जा रहा था. छपरा-टाटा एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ कर प्रशांत को वापस जमशेदपुर लौटना था.
प्रशांत ट्रेन पकड़ने जा रहा था
अधिवक्ता मोतीलाल ने बताया कि भागलपुर-टाटा सुपरफास्ट ट्रेन में प्रशांत का आरक्षण था, जिसे छोड़ने के लिए अपनी आल्टो से पुत्र रविराज घर से जसीडीह निकला. समय अहले सुबह करीब पौने चार बजे बताया गया है. जसीडीह से जब नहीं लौटा तो परिजनों को आशंका होने लगी. मोबाइल पर संपर्क किया तो स्वीच ऑफ मिला. इससे और भी ज्यादा चिंता परिजनों को होने लगी. खोजबीन की गयी पर कहीं पता नहीं चला. अधिवक्ता ने इसकी सूचना कुंडा थाना में दी और सनहा दर्ज करायी. इधर, रेलवे में भी परिजनों ने पता किया तो जसीडीह में उस आरक्षित सीट पर किसी के न होने की बात कही गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










