कब है तेलुगु हनुमान जयंती? जानें सही तिथि और पूजा विधि 

Published by :Neha Kumari
Published at :06 May 2026 11:25 AM (IST)
विज्ञापन
Hanuman Jayanti 2026

भगवान हनुमान

Telugu Hanuman Jayanti 2026: ज्येष्ठ महीने में हनुमान जयंती 12 मई को मनाई जाएगी. मुख्य रूप से ज्येष्ठ मास की हनुमान जयंती तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में हर साल धूमधाम से मनाई जाती है. इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और हनुमान जी की पूजा-अर्चना करते हैं.

विज्ञापन

Telugu Hanuman Jayanti 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार भगवान हनुमान की जयंती भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग तिथियों पर मनाई जाती है. उत्तर भारत में जहां चैत्र पूर्णिमा पर हनुमान जयंती का विशेष महत्व है, वहीं आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तेलुगु हनुमान जयंती ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को मनाई जाती है. वर्ष 2026 में यह पर्व 12 मई को मनाया जाएगा.

तेलुगु हनुमान जयंती 2026: तिथि व मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास में हनुमान जयंती का मुहूर्त इस प्रकार रहेगा—

  • ज्येष्ठ कृष्ण दशमी तिथि का प्रारंभ: 11 मई 2026 को दोपहर 3:24 बजे से.
  • ज्येष्ठ कृष्ण दशमी तिथि का समापन: 12 मई 2026 को दोपहर 2:52 बजे तक.

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हनुमान जयंती 41 दिनों तक चलने वाली दीक्षा के रूप में मनाई जाती है. इसकी शुरुआत 2 अप्रैल 2026 से हो चुकी है और 12 मई को इसका समापन होगा.

हनुमान जी और दक्षिण भारत का गहरा संबंध 

रामायण के अनुसार, कर्नाटक के हम्पी स्थित अंजनाद्रि पर्वत को भगवान हनुमान का जन्मस्थान माना जाता है. मान्यता है कि माता अंजना ने यहां कठोर तपस्या की थी, जिसके फलस्वरूप पवनपुत्र मारुति का जन्म हुआ. दक्षिण भारत में हनुमान जी को भक्ति, साहस और संकटमोचन के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है. अलग-अलग क्षेत्रों में उन्हें विभिन्न नामों से पुकारा जाता है

  • कर्नाटक में: हनुमंथा, आंजनेय
  • आंध्र-तेलंगाना में: हनुमंतुडु, आंजनेयुडु
  • तमिलनाडु में: आंजनेयार

पूजा विधि

पूजा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, व्रत रखें और साफ कपड़े पहनें. इसके बाद पूजा स्थल पर बैठकर हाथों में जल लेकर पूजा और व्रत का संकल्प लें. हनुमान जी को सिंदूर, चोला, पान के पत्ते, फूल-फल, अक्षत, चंदन, रोली और गुड़-चना अर्पित करें. इसके बाद धूप-बत्ती और अगरबत्ती जलाएँ. हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें, फिर हनुमान जी के मंत्रों का जाप करें. अंत में आरती करें.

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola