देवघर में इस पार्टी में शामिल हुए 500 युवा

शुक्रवार को देर शाम सांसद डॉ निशिकांत दुबे के आवास शिवधाम में युवा नेता आकाश सिंह के नेतृत्व में देवघर शहर के 500 युवाओं ने भाजपा दामन थामा.
देवघर. शुक्रवार को देर शाम सांसद डॉ निशिकांत दुबे के आवास शिवधाम में युवा नेता आकाश सिंह के नेतृत्व में देवघर शहर के 500 युवाओं ने भाजपा दामन थामा. सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने सभी युवाओं का पार्टी में भाजपा की पट्टी पहनाकर स्वागत किया. डॉ दुबे ने कहा कि गांव से लेकर शहर तक सभी वर्गों के युवाओं ने राष्ट्रहित के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को लेकर उत्साह है. देवघर में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क में नियुक्तियां शुरू होने से भी युवाओं में हर्ष है. भाजपा में शामिल होने वाले अधिकतर फर्स्ट टाइम वोटर है और ये सभी देवघर शहर के विभिन्न मुहल्ले का है. इस मौके पर भाको रॉय, शेरू रॉय, शिवशंकर सिंह, आकाश सिंह, मनीष रंजन, ओंकार झा, नवनीत सिंह, टूल्लू राय, अंकित सिंह, सानु सिंह, रॉकी राज, शुभम् चौधरी, ब्रज रॉय आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




