आज पधारेंगे गणपति देवा

सजा पंडाल, आकर्षक विद्युत सज्जा, भव्य प्रतिमा देवघर : धार्मिक नगरी देवघर में सोमवार को भगवान गणोश पधारेंगे. इसको लेकर शहर में धार्मिक माहौल है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणोश का उत्सव बनाने की तैयारी कर रहे हैं. इसके लिए बड़ा–बड़ा पंडाल बनाये हुए हैं. मूर्तिकार भी भगवान को अंतिम रूप देने में जुटे […]
सजा पंडाल, आकर्षक विद्युत सज्जा, भव्य प्रतिमा
देवघर : धार्मिक नगरी देवघर में सोमवार को भगवान गणोश पधारेंगे. इसको लेकर शहर में धार्मिक माहौल है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणोश का उत्सव बनाने की तैयारी कर रहे हैं. इसके लिए बड़ा–बड़ा पंडाल बनाये हुए हैं. मूर्तिकार भी भगवान को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं.
शहर के वीरेश वर्मा, गिरीश वर्मा, चुप्पा ठाकुर पाल, पांडू पाल, पप्पू फलाहारी पाल, लखन पाल आदि दर्जनों मूर्तिकार मूर्तियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं. वहीं दूसरी ओर शहर के 20 से अधिक जगहों में सड़क के किनारे भव्य पंडाल बनाया गया है. आकर्षक विद्युत सज्ज से सजाया गया है. शिव पुत्र सिद्धि विनायक की पूजा धूमधाम से करने की तैयारी चल रही है. कई जगहों पर भगवान के दर्शन करने आये भक्तों के लिए प्रसाद की भी व्यवस्था की गयी है. पूरा शहर गणोश रंग में रंग गया है. शाम से ही मूर्ति को वेदी पर रखने के लिए ले जा रहे हैं.
यहां हो रही है
पूजा
शिवगंगा तट स्थित– गणोश कला मंदिर
भैरा बाजार–निराला समाज
कास्टर टाऊन–केके एन ग्रुप
बैद्यनाथ लेन–ब्राह्मण समाज
गणोश मार्केट–गणोश मार्केट पूजा समिति
डोमासी मोड़ स्थित–गुलाब समाज
बैद्यनाथ लेन–दशरथ समाज
बैद्यनाथ लेन–पांडव समाज
दु:खी साह लेन–बॉयज क्लब
बम बम बाबा पथ–मुर्गाडीह पूजा समिति
कालीराखा–कालीराखा समाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










