छात्रों का हंगामा

Published at :08 Sep 2013 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रों का हंगामा

देवघर: सेना में भरती के लिये चरित्र प्रमाण-पत्र बनाने हेतु एसपी ऑफिस में दिन भर छात्रों की भीड़ लगी रही. सुबह से शाम तक पूरा कार्यालय परिसर छात्रों से भरा रहा. पुलिस कार्यालय के कर्मियों की कार्यशैली से नाराज छात्रों ने हंगामा भी किया. छात्रों का आरोप था कि उनलोगों का आवेदन 27 अगस्त को […]

विज्ञापन

देवघर: सेना में भरती के लिये चरित्र प्रमाण-पत्र बनाने हेतु एसपी ऑफिस में दिन भर छात्रों की भीड़ लगी रही. सुबह से शाम तक पूरा कार्यालय परिसर छात्रों से भरा रहा.

पुलिस कार्यालय के कर्मियों की कार्यशैली से नाराज छात्रों ने हंगामा भी किया. छात्रों का आरोप था कि उनलोगों का आवेदन 27 अगस्त को ही थाना से छानबीन कर पुलिस कार्यालय भेजा गया.

बावजूद वहां उनलोगों का आवेदन पेंडिंग में डाल दिया गया. नतीजा शनिवार तक ऐसे दर्जनों छात्रों का चरित्र प्रमाण-पत्र नहीं बन पाया. इस दौरान करीब दो दर्जन छात्रों ने आवेदन देकर शीघ्र प्रमाण-पत्र बनाने की मांग की है. ताकि सही समय पर सेना भरती कैंप में शामिल हो सकें. छात्रों में धर्मवीर, जैनूल, अनिल, औंकार, रेहान, प्रकाश, उपेंद्र, शमीम, सोहन, अभिषेक, पप्पू, राजेश, राकेश व मुकेश सहित अन्य का हस्ताक्षर आवेदन में अंकित है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola