झारखंडः ट्रक-स्कॉर्पियो की टक्कर में 11 बारातियों की मौके पर ही मौत

Updated at : 03 May 2015 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंडः ट्रक-स्कॉर्पियो की टक्कर में 11 बारातियों की मौके पर ही मौत

देवघर : देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर डुमरथर मोड़ के समीप ट्रक-स्कॉर्पियो की सीधी भिड़ंत में 11 बारातियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से दूल्हा-दुल्हन समेत चार बारातियों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने इन सभी की नाजुक हालत […]

विज्ञापन

देवघर : देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर डुमरथर मोड़ के समीप ट्रक-स्कॉर्पियो की सीधी भिड़ंत में 11 बारातियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से दूल्हा-दुल्हन समेत चार बारातियों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल लाया गया.

प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने इन सभी की नाजुक हालत देख कर बेहतर इलाज के लिये बाहर रेफर कर दिया. बताया जाता है कि दुल्हन की विदाई लेकर दूल्हा समेत 16 बाराती उक्त स्कॉर्पियो पर सवार होकर जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधरीगादर गांव से मोहनपुर थाना के जनाकी गांव लौट रहे थे.

undefined

उसी क्रम में तेज गति से चौपा मोड़ की तरफ से आ रही ट्रक ने बारातियों की स्कॉर्पियो में सामने से जोरदार धक्का मार दिया. मृतकों में चार बच्चे-बच्चियां भी शामिल हैं. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर जम कर हंगामा किया. सूचना मिलते ही जिले के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी समेत दर्जनों सशस्त्र जवान घटनास्थल पर कैंप किये हुए हैं.

मृतकों के नाम-

वकील यादव (43), मोहनपुर गडियारी

सुभाष यादव (12) अंधरी गादर

छट्टु महतो (12) अंधरी गादर

सेंटू भोक्ता उर्फ संदीप (10) बड़ा नोखिला

ममता कुमारी (12) अंधरी गादर

इसके अलावा अन्य मृतकों के नाम के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola