प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े भाई पहुंचे बाबा मंदिर, की पूजा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर : रविवार को दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बड़े भाई सोम मोदी बाबा मंदिर पहुंचे. श्री मोदी के साथ झारखंड सीएम के प्रधान सचिव संजय कुमार भी साथ थे. दोनों को मंदिर इस्टेट पुरोहित के पुत्र पिंकू महाराज ने विधि पूर्व संकल्प करा पूजा कराया. श्री मोदी ने बाबा मंदिर के अलावे मां […]
विज्ञापन
देवघर : रविवार को दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बड़े भाई सोम मोदी बाबा मंदिर पहुंचे. श्री मोदी के साथ झारखंड सीएम के प्रधान सचिव संजय कुमार भी साथ थे. दोनों को मंदिर इस्टेट पुरोहित के पुत्र पिंकू महाराज ने विधि पूर्व संकल्प करा पूजा कराया. श्री मोदी ने बाबा मंदिर के अलावे मां पार्वती, काली व संध्या मंदिर में पूजा कर मंगल कामना की.
अंत में श्री मोदी के पुश्तैनी तीर्थ पुरोहित गोपाल शास्त्री गुजराती गौर ने संकल्प करा पूजा संपन्न कराया. श्री मोदी देवनगरी आने का साक्ष्य के तौर पर अपने पुरोहित के पंजी में हस्ताक्षर किया. श्री मोदी ने पूजा के बाद कहा कि हिंदुस्तान विश्व गुरु बने यह मंगल कामना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










