साइबर अपराधी के संदेह में नाबालिग समेत पांच धराये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मधुपुर : शहर के गांधी चौक के निकट स्थित एसबीआइ एटीएम से पैसा निकालने के प्रयास में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है. बताया जाता है कि उपरोक्त पांचों व्यक्ति अलग-अलग मोटरसाइकिल से एटीएम के पास पहुंचे और पैसा निकालने का प्रयास कर रहे थे. इसी क्रम में संदेह होने पर एटीएम […]
विज्ञापन
मधुपुर : शहर के गांधी चौक के निकट स्थित एसबीआइ एटीएम से पैसा निकालने के प्रयास में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है. बताया जाता है कि उपरोक्त पांचों व्यक्ति अलग-अलग मोटरसाइकिल से एटीएम के पास पहुंचे और पैसा निकालने का प्रयास कर रहे थे.
इसी क्रम में संदेह होने पर एटीएम के सुरक्षा गार्ड ने मधुपुर पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के लिए सभी पांचों को हिरासत में लिया. इन सभी के पास से एक बाइक, दो एटीएम और मोबाइल भी मिला है. पुलिस सभी से थाने में पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










