रघुवर दास पर मिहिजाम थाना में प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

जामताड़ा/ मिहिजाम : जामताड़ा जिला के मिहिजाम थाना में बुधवार को राज्य के कार्यकारी सीएम रघुवर दास के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति अत्याचार उत्पीड़न के तहत मामला दर्ज किया गया है. झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह विधायक हेमंत सोरेन के लिखित आवेदन पर मिहिजाम थाना में कांड संख्या 110/2019 भादवि की धारा […]

विज्ञापन

जामताड़ा/ मिहिजाम : जामताड़ा जिला के मिहिजाम थाना में बुधवार को राज्य के कार्यकारी सीएम रघुवर दास के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति अत्याचार उत्पीड़न के तहत मामला दर्ज किया गया है. झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह विधायक हेमंत सोरेन के लिखित आवेदन पर मिहिजाम थाना में कांड संख्या 110/2019 भादवि की धारा 504/506 एवं यू/एस 3(एस) (एस) एसी/एसटी उत्पीड़न के तहत मामला दर्ज करते हुए मामले का अनुसंधान पदाधिकारी एसडीपीओ अरविंद कुमार उपाध्याय को बनाया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ज्ञात हो कि 18 दिसंबर को झारखंड विधानसभा के पांचवें चरण के अंतिम चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेता सह राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन के विषय में सार्वजनिक स्थल पर पार्टी मंच से आपत्तिजनक टिप्पणी अपने संबोधन के दौरान किया था.

इसे लेकर झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने 19 दिसंबर को दुमका मुफस्सिल एससी/एसटी थाना को आवेदन देकर रघुवर दास के खिलाफ मामला दर्ज करने से संबंधित आवेदन दिया था. थाना प्रभारी ने हेमंत सोरेन के आवेदन पर टिप्पणी करते हुए लिखा है कि चूंकि मामला मिहिजाम थाना जामताड़ा से संबंधित है.
अतः मूल आवेदन पर अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु संबंधित थाना को भेजा जा रहा है. जहां बुधवार को रघुवर दास के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है.
  • हेमंत सोरेन के आवेदन पर दर्ज हुआ मामला
  • 18 दिसंबर को चुनाव प्रचार के दौरान मंच से आपत्तिजनक टिप्पणी करने का है आरोप
  • दुमका मुफस्सिल एससी-एसटी थाना में हेमंत सोरेन ने 19 दिसंबर को दिया था आवेदन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola