धूमधाम से संपन्न हुआ सूर्याहु पर्व

Author Balram
Updated:
विज्ञापन

करौं : धार्मिक अनुष्ठान से माहौल हुआ भक्तिमय

विज्ञापन

करौं. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में लोक आस्था का महापर्व सूर्याहु भक्तिमय वातावरण में सोमवार को संपन्न हुआ. बताया जाता है कि रविवार संध्या को डूबते हुए सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित किया गया. वहीं, सोमवार सुबह को तुलसी पिंडा के पास सूर्य भगवान को अर्ध अर्पित किया गया. तीन दिन तक चलने वाले इस महापर्व शनिवार से शुरू होकर सोमवार तक चला. पूरे नेम-निष्ठा के साथ व्रत को मनाया गया. प्रखंड के करौं बाजार के मंडल टोला, सीरिया रजवार टोला, बेलकियारी समेत प्रखंड के अन्य गांव में पूजा-अर्चना की गयी. कई गांव में बकरा की बली दी गई. वहीं, कई गांव में डाली पर्व के रूप में भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की गयी. करौं सीमा से सटे सारठ प्रखंड के तालझारी गांव में डाली पर मनाया गया. वहीं, सिरियां और करौं में बकरा की बलि दी गई. मौके पर कारू रजवार, सुपारी रजवार, नजीर रजवार,पारन रजवार, नूनलाल रजवार, कार्तिक रजवार, मनोज रजवार, सूरज रजवार,जीसु रजवार आदि के द्वारा पूजा-अर्चना की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola