...तो संताल परगना में तीन सीटें और जीत सकती थी भाजपा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2019 12:26 PM
विधानसभा चुनाव में आजसू का साथ नहीं मिलने से भाजपा के हाथ से फिसल गया जामा और नाला सीट देवघर: विधानसभा चुनाव में इस बार एनडीए के बिखराव का सीधा असर संताल परगना में भाजपा प्रत्याशियों पड़ा है. भाजपा को इस चुनाव में चार सीटों का नुकसान हुआ है. 2019 के चुनाव में पार्टी ने […]
विधानसभा चुनाव में आजसू का साथ नहीं मिलने से भाजपा के हाथ से फिसल गया जामा और नाला सीट
यदि विधानसभा चुनाव में एनडीए का गठबंधन खास तौर से आजसू के साथ हुआ रहता तो संताल परगना में भाजपा तीन सीटें और जीत सकती थी. क्योंकि जामा व नाला विधानसभा सीट पर पार्टी की हार बहुत ही कम अंतर से हुई है. जामा से भाजपा के सुरेश मुर्मू मात्र 2426 वोट से जबकि नाला से सत्यानंद झा बाटुल 3520 वोट से हारे. जबकि जामा सीट पर आजसू ने भी प्रत्याशी दिया था.
आजसू प्रत्याशी स्टेफी ने 3351 वोट लाये. जबकि भाजपा यहां मात्र 2426 वोट से ही हारी. इसी प्रकार नाला से सत्यानंद झा 3520 वोटों से हारे, जबकि यहां से आजसू के प्रत्याशी को 16778 वोट मिला. इस तरह जामा और नाला सीट जो निश्चित भाजपा की झोली में जाती, हाथ से फिसल गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










