21 व 22 को रद्द रहेगी हावड़ा-मोकामा पैसेंजर, देर से चलेगी पाटलीपुत्र एक्स
Updated at : 21 Dec 2019 2:50 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : आसनसोल मंडल की ओर से सीतारामपुर-झाझा सेक्शन पर 22 दिसंबर को अप लाइन पर सुबह 06:45 बजे से 10:45 बजे तक चार घंटे के लिए फ्रेट कॉरिडोर ब्लॉक लिया जायेगा. इस दौरान इस लाइन पर सिर्फ मालगाड़ियों को चलाया जायेगा. इस दौरान कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. साथ ही कई ट्रेनों […]
विज्ञापन
देवघर : आसनसोल मंडल की ओर से सीतारामपुर-झाझा सेक्शन पर 22 दिसंबर को अप लाइन पर सुबह 06:45 बजे से 10:45 बजे तक चार घंटे के लिए फ्रेट कॉरिडोर ब्लॉक लिया जायेगा. इस दौरान इस लाइन पर सिर्फ मालगाड़ियों को चलाया जायेगा. इस दौरान कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. साथ ही कई ट्रेनों की दूरी कम की गयी है.
जो ट्रेन रद्द रहेगी : 53049/ 53050 हावड़ा-मोकामा-हावड़ा पैसेंजर ट्रेन 21 व 22 दिसंबर को रद्द रहेगी.
इन ट्रेनों का पुनर्निधारण : 18622 हटिया-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को 21 दिसंबर को पुनर्निधारित करते हुए हटिया से 22:00 बजे के बजाय 23:00 बजे खुलेगी. 63561 आसनसोल-जसीडीह मेमू पैसेंजर को 22 दिसंबर को पुनर्निधारित किया जायेगा. यह आसनसोल से 07:30 बजे के बजाय 08:30 बजे खुलेगी.
इन ट्रेनों की कम की गयी दूरी : 53139 कोलकाता-जसीडीह पैसेंजरकी दूरी कम की गयी है. यह 21 दिसंबर को आसनसोल तक ही चलेगी तथा 22 दिसंबर को 53140 जसीडीह-कोलकाता पैसेंजर ट्रेन आसनसोल से हावड़ा को जायेगा. वहीं 13123 सियालदह-सीतामढ़ी एक्सप्रेस 21 दिसंबर को बरौनी जंक्शन तक चलेगी तथा वापसी में यह ट्रेन 22 दिसंबर को 13124 सीतामढ़ी-सियालदह एक्सप्रेस बरौनी जंक्शन से खुलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




