गृह प्रवेश से लौट रहे पिता-पुत्री को मैजिक ने मारा धक्का, मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

देवघर/मधुपुर/सारठ बाजार : जिले के पथरड्डा ओपी क्षेत्र स्थित मुंडा गांव के पास गृह प्रवेश में शामिल होकर घर लौट रहे साइकिल सवार टैंपू हांसदा (30) को टाटा मैजिक ने धक्का मार दिया. घटना में साइकिल चला रहे टैंपू हांसदा और उसकी बेटी पुष्पा कुमारी (5) की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार शाम 6.15 बजे […]
विज्ञापन
देवघर/मधुपुर/सारठ बाजार : जिले के पथरड्डा ओपी क्षेत्र स्थित मुंडा गांव के पास गृह प्रवेश में शामिल होकर घर लौट रहे साइकिल सवार टैंपू हांसदा (30) को टाटा मैजिक ने धक्का मार दिया. घटना में साइकिल चला रहे टैंपू हांसदा और उसकी बेटी पुष्पा कुमारी (5) की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार शाम 6.15 बजे की है. टैंपू हांसदा सारठ प्रखंड क्षेत्र की कैराबांक पंचायत स्थित मुंडा गांव का रहनेवाला था. ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने टाटा मैजिक को कब्जे में ले लिया है.
तेज रफ्तार में था वाहन : पत्नी पानवती ने बताया, उसके पति टैंपू, बेटी पुष्पा ��ो लेकर साइकिल से ढीबा मोड़ स्थित गृह प्रवेश के निमंत्रण पर गये थे. लौटने के क्रम में गांव से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित ढिबा मोड़ के समीप नारंगी मोड़ की ओर से आ रही टाटा मैजिक ने साइकिल में धक्का मार दिया. इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों के अनुसार, टाटा मैजिक की रफ्तार काफी तेज थी.
सदर अस्पताल लाया गया था पुष्पा को : घटना के बाद स्थानीय लोग की मदद से टैंपू व उसकी बेटी को आनन-फानन में मधुपुर अनुमंडल अस्पताल भेजा गया. पर अस्पताल पहुंचने से पहले ही टैंपू की मौत हो गयी. पुष्पा की गंभीर स्थित को देखते हुए उसे इलाज के लिए एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया. पर सदर अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने पुष्पा को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद टैंपू हांसदा की पत्नी पानवती और दो बच्चों राहुल व करण का रो-रोकर बुरा हाल है. पानवती ने कहा : अब हमलोग बेसहारा हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










