दीवार गिरने से मजदूर की मौत, मकान मालिक फरार
Updated at : 23 Sep 2019 8:22 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : नगर थाना क्षेत्र के कालीरखा मुहल्ला स्थित बटखरा फैक्टरी के पीछे की गली में एक पुराने घर की दीवार बारिश के दौरान ढह गयी. जिससे वहां काम कर रहे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद वहां काम करा रहे मकान मालिक व अन्य मजदूर भी भाग गये. सूचना […]
विज्ञापन
देवघर : नगर थाना क्षेत्र के कालीरखा मुहल्ला स्थित बटखरा फैक्टरी के पीछे की गली में एक पुराने घर की दीवार बारिश के दौरान ढह गयी. जिससे वहां काम कर रहे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद वहां काम करा रहे मकान मालिक व अन्य मजदूर भी भाग गये.
सूचना पाकर मौके पर नगर थाने के एएसआइ पीएन पाॅल व रामानुज सिंह गश्तीदल और पीसीआर टीम के साथ पहुंचे. मृतक मजदूर के पॉकेट से उसका आधार कार्ड सहित नकद 20 रुपया मिला.
आधार कार्ड से ही मृतक मजदूर की पहचान सारवां थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव निवासी बिकलू मांझी पिता बदल मांझी के रूप में हुई. मजदूर कार्यस्थल पर पांच इंच से घिरे दीवार के अंदर बालू डाल रहा था. इसी बीच दोपहर करीब दो बजे के बाद अचानक बारिश होने लगी.
बारिश से बालू भरे दीवार में पानी अंदर चला गया. दीवार पर वहां काम कर रहे मजदूर पर ही गिर पड़ा. जिससे उसका दोनों पैर मुड़कर दीवार के अंदर दब गया व उसके सिर पर दीवार गिर गयी. उसके सिर में गंभीर चोट लगी व घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया. नगर पुलिस ने मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.
आसपास के लोगों से पुलिस ने मकान मालिक के नाम के बारे में पूछताछ की लेकिन किसी ने नहीं बताया. मृत मजदूर का शव उठाने पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में पूरी तरह से मकान मालिक की लापरवाही है. पांच इंच से घिरे पुरानी ऊंची दीवार के अंदर बालू नहीं भराना चाहिये था. मकान मालिक का नाम पता किया जा रहा है. मकान मालिक के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




