सदर अस्पताल से डेढ़ लाख में बेच दिया नवजात को!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Aug 2019 2:45 AM
देवघर :देवघर सदर अस्पताल में जन्म के बाद नवजात को बेचे जाने की बात सामने आयी है. चर्चा है कि परिजनों ने ही करीब 1.50 लाख रुपये में नवजात को बेच दिया. इस मामले में एक एनएनएम और दो सहिया की भूमिका संदिग्ध बतायी जा रही है. सूचना है कि नवजात को बेचे जाने की […]
देवघर :देवघर सदर अस्पताल में जन्म के बाद नवजात को बेचे जाने की बात सामने आयी है. चर्चा है कि परिजनों ने ही करीब 1.50 लाख रुपये में नवजात को बेच दिया. इस मामले में एक एनएनएम और दो सहिया की भूमिका संदिग्ध बतायी जा रही है. सूचना है कि नवजात को बेचे जाने की जानकारी सदर अस्पताल की एक महिला डॉक्टर को भी है.
घटना 13 अगस्त की बतायी जा रही है. प्रभात खबर ने जब उक्त महिला डॉक्टर से घटना की जानकारी ली, तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया और घटना के करीब आठ दिन बाद उन्होंने इसकी जानकारी मौखिक रूप से सिविल सर्जन को दी. पूछे जाने पर सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने बताया : महिला डॉक्टर से ऐसी सूचना मिली है. उक्त महिला डॉक्टर से लिखित में पूरा डिटेल्स मांगा गया है. मामले की जांच करायी जा रही है. मामला सही निकला, तो दोषियों पर एफआइआर दर्ज किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










