कस्टमर केयर अधिकारी बनकर दिया झांसा, ट्रांसफर कर लिये Rs 60 हजार

देवघर :कस्टमर केयर अधिकारी बनकर अज्ञात ने रिखिया थाना क्षेत्र के बिलासी रामपुर निवासी एक व्यक्ति को फोन किया. उसे झांसा देकर एटीएम नंबर सहित शिकायत नंबर, एकाउंट नंबर व पिन की जानकारी ले ली. इसके बाद वॉलेट के माध्यम से अज्ञात मोबाइल धारक ने उस व्यक्ति के एकाउंट से 60 हजार रुपये ट्रांसफर कर […]
देवघर :कस्टमर केयर अधिकारी बनकर अज्ञात ने रिखिया थाना क्षेत्र के बिलासी रामपुर निवासी एक व्यक्ति को फोन किया. उसे झांसा देकर एटीएम नंबर सहित शिकायत नंबर, एकाउंट नंबर व पिन की जानकारी ले ली. इसके बाद वॉलेट के माध्यम से अज्ञात मोबाइल धारक ने उस व्यक्ति के एकाउंट से 60 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिये.
घटना के बाद साइबर ठगी का शिकार हुए चंद्रशेखर ने साइबर थाने में एफआइआर दर्ज कराते हुए अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. जिक्र है कि चांदनी चौक स्थित एटीएम से पांच अगस्त को चंद्रशेखर ने 10 हजार रुपये की निकासी की, जिसमें 20 हजार रुपये उसके एकाउंट से निकलने का एसएमएस प्राप्त हुआ.
घटना के बाद उसने बैंक में शिकायत दी, जिसपर उसे कस्टमर केयर से संपर्क कर शिकायत देने को कहा गया. बैंक के बताये अनुरूप चंद्रशेखर ने कस्टमर केयर को कॉल कर शिकायत दर्ज कराया और शिकायत नंबर बैंक को दे दिया. 11 अगस्त को अज्ञात मोबाइल नंबर 6294363385 से उसके मोबाइल पर कॉल आया.
कॉल करने वाले ने अपना परिचय कस्टमर केयर अधिकारी के तौर पर देते हुए झांसा देकर चंद्रशेखर का एटीएम नंबर, एकाउंट नंबर, शिकायत नंबर व पिन की जानकारी ले ली. सारा डिटेल्स लेकर उक्त मोबाइल धारक ने चंद्रशेखर के एकाउंट से 60 हजार रुपये वॉलेट के जरिये ट्रांसफर कर लिया. मामला दर्ज कर साइबर थाने की पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










