गोड़ियारी में डीसी लिया यात्रा का अनुभव

देवघर : बिहार के बांका जिला अंतर्गत चांदन प्रखंड के कांवरियां पथ पर पड़ने वाली गोड़ियारी नदी में कांवरियां अपनी थकान मिटाते हैं. शिवभक्तों का मानना है कि गोड़ियारी नदी में उतरते ही उनकी थकान मिट जाती है. शनिवार को डीसी राहुल कुमार सिन्हा गोड़ियारी नदी पहुंचे व श्रद्धालुओं के साथ यात्रा के अनुभव के […]
देवघर : बिहार के बांका जिला अंतर्गत चांदन प्रखंड के कांवरियां पथ पर पड़ने वाली गोड़ियारी नदी में कांवरियां अपनी थकान मिटाते हैं. शिवभक्तों का मानना है कि गोड़ियारी नदी में उतरते ही उनकी थकान मिट जाती है. शनिवार को डीसी राहुल कुमार सिन्हा गोड़ियारी नदी पहुंचे व श्रद्धालुओं के साथ यात्रा के अनुभव के बारे में बात की.
श्रद्धालुओं का कहना था कि गोड़ियारी नदी को दुखहरण नदी भी कहते हैं. इसके बाद डीसी चौथी सोमवारी को लेकर रूट लाइन व कांवरिया पथ का निरीक्षण कर संबंधित विभाग के अधिकारियों व पुलिस के जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार करें. डीसी ने इंट्रीगेटेड मेला कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सभी गतिविधियों से अवगत हुए.
इधर, शिवगंगा किनारे देवघर नगर निगम के शिविर में डीसी राहुल कुमार सिन्हा, नगर आयुक्त अशोक कुमार सिंह, एसडीएम विशाल सागर, प्रशिक्षु आइएएस आदि ने कांवरियों के बीच फल वितरण किया. इसके बाद डीसी ने शिवगंगा का निरीक्षण के पश्चात मानसरोवर नेहरू पार्क फुट ओवरब्रिज व बाबा मंदिर की व्यवस्था को जाना.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




