देवघर : बाबाधाम में 1.30 लाख कांवरियों ने किया जलार्पण

Updated at : 09 Aug 2019 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर : बाबाधाम में 1.30 लाख कांवरियों ने किया जलार्पण

देवघर : श्रावणी मेले के 23वें दिन मौसम की मेहरबानी से कांवरियों को काफी राहत मिली. दिन भर झमाझम बारिश होती रही. इससे कांवरियों के कदम तेजी से बढ़ रहे. कांवरिया पथ से लेकर शिवगंगा घाट तक पूरे रास्ते में कांवरियों की अच्छी खासी भीड़ देखी गयी. बरसात का आनंद लेते हुए कांवरिये बोल बम […]

विज्ञापन
देवघर : श्रावणी मेले के 23वें दिन मौसम की मेहरबानी से कांवरियों को काफी राहत मिली. दिन भर झमाझम बारिश होती रही. इससे कांवरियों के कदम तेजी से बढ़ रहे. कांवरिया पथ से लेकर शिवगंगा घाट तक पूरे रास्ते में कांवरियों की अच्छी खासी भीड़ देखी गयी. बरसात का आनंद लेते हुए कांवरिये बोल बम का जायकारा लगाते हुए बाबा मंदिर से जलार्पण कर बाहर निकल रहे थे. मौसम में ठंडक से कांवरियों आराम से बाबाधाम पहुंच रहे थे.
जलार्पण प्रारंभ होते ही करीब नौ बजे दिन में कतार बीएड कॉलेज तक पहुंच गयी. कांवरियों के आगमन की संख्या में तेजी होने के वजह से शाम सात बजे तक बीएड कॉलेज से ही कतार संचालित किया जा रहा था. गुरुवार को 1.30 लाख कांवरियों ने कामनालिंग बैद्यनाथ पर जलार्पण कर मंगल कामना की. शीघ्र दर्शनम कूपन से 4500 कांवरियों ने जलार्पण किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola