कांवरिया पथ से बढ़ता चला रेला

Updated at : 09 Aug 2019 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
कांवरिया पथ से बढ़ता चला रेला

दुम्मा टोल गेट में 90 से 100 कांवरिये प्रति मिनट प्रवेश कर रहे थे देवघर :गुरुवार को दिन भर हुई रुक-रुककर बारिश ने कांवरियों के अनुकूल मौसम बना दिया. बारिश में कांवरिये बोल बम का जयकारा लगाते हुए झूमकर बाबा नगरी की ओर बढ़ते गये. कहा जा रहा है कि नागपंचमी को सुल्तानगंज से जल […]

विज्ञापन
दुम्मा टोल गेट में 90 से 100 कांवरिये प्रति मिनट प्रवेश कर रहे थे
देवघर :गुरुवार को दिन भर हुई रुक-रुककर बारिश ने कांवरियों के अनुकूल मौसम बना दिया. बारिश में कांवरिये बोल बम का जयकारा लगाते हुए झूमकर बाबा नगरी की ओर बढ़ते गये. कहा जा रहा है कि नागपंचमी को सुल्तानगंज से जल उठाने वाले अधिकांश कांवरिये दुम्मा में प्रवेश कर रहे थे. गुरुवार को कांवरिया पथ पर एक जैसी भीड़ रही.
नन्हें कांवरिये भी अपने माता-पिता के साथ पूरे उत्साह में बाबा नगरी की ओर दौड़ रहे थे. बारिश में कई कांवरिये बचते हुए सिर पर प्लास्टिक लेकर भी चल रहे थे तो कोई इस सावन की बारिश में बाबा की भक्ति में उत्साह के साथ चल रहे थे. दुम्मा टोल गेट में 90 से 100 कांवरिये प्रति मिनट प्रवेश कर रहे थे. बारिश की वजह से कांवरिया पथ में सरासनी के पास बालू भी बह गया है, इससे कांवरियों को पैदल चलने में कठनाई हो रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola