वार्ड पार्षद व ठेकेदार पर दर्ज हुआ मामला

Updated at : 27 Jul 2019 2:19 AM (IST)
विज्ञापन
वार्ड पार्षद व ठेकेदार पर दर्ज हुआ मामला

अभद्र व्यवहार व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप देवघर : नगर निगम के कार्यपालक अभियंता मोतीलाल पिंगुआ की शिकायत पर नगर थाने में वार्ड पार्षद मृत्युंजय कुमार व ठेकेदार मुकेश सिंह के खिलाफ गलत कार्य कराने का दबाव डालते हुए अभद्र व्यवहार कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की एफआइआर दर्ज की गयी […]

विज्ञापन

अभद्र व्यवहार व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप

देवघर : नगर निगम के कार्यपालक अभियंता मोतीलाल पिंगुआ की शिकायत पर नगर थाने में वार्ड पार्षद मृत्युंजय कुमार व ठेकेदार मुकेश सिंह के खिलाफ गलत कार्य कराने का दबाव डालते हुए अभद्र व्यवहार कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की एफआइआर दर्ज की गयी है. जिक्र है कि 24 जुलाई करीब 11:30 बजे कार्यालय कक्ष में नियमित कार्य कर रहा था, तभी वार्ड पार्षद मृत्युंजय आकर बैठ गये. इसके कुछ ही देर बाद ठीकेदार मुकेश सिंह भी आये. उनके द्वारा कथित तौर पर 2017 के श्रावण में किये गये कार्यों से संबंधित टेंडर संचिका नगर आयुक्त को बढ़ाने का दबाव बनाने का प्रयास किया गया.
उनलोगों से कार्यालय कक्ष में अनावश्यक नहीं बैठने का आग्रह किया गया. कुछ देर बाद उनलोगों ने कहा कि नगर निगम हमलोगों का है. यहां बैठने से कोई मना नहीं कर सकता. ऊंची आवाज में धमकाते हुए गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार करते वे लोग निकल गये. कुछ लोगों को उनलोगों ने भय व तनाव का माहौल किया. कुछ देर बाद वशिष्ठ नारायण सुमन व एक अन्य वार्ड पार्षद आकर पूछने लगे कि क्या हुआ.
पुन: वे लोग शाम में आकर संचिका पर नोटिंग का दबाव देते हुए तनाव कायम किये. उनलोगों के दबाव में संचिका पर नोटिंग कर दिया, तो वे लोग खुद नगर आयुक्त के पास ले जाने का प्रयास किये. उनलोगों को न देकर कंप्यूटर ऑपरेटर संतोष पांडेय के माध्यम से संचिका नगर आयुक्त के पास भेजा. इस अवधि में डरा सहमा व तनाव में रहा. सरकारी कार्य करना कठिन हो रहा है. उन्होंने थाना प्रभारी से कार्रवाई का आग्रह किया है. भय में रहने के वजह से कार्यपालक अभियंता शुक्रवार को शिकायत देने पहुंचे. शिकायत के साथ उन्होंने कई गवाहों का लिखित बयान भी संलग्न किया है. मामला दर्ज कर नगर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola