श्रावणी मेला ड्यूटी में आये पहाड़िया बटालियन दुमका के एसआइ की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हादसा : डाबरग्राम पुलिस लाइन में शव को दी गयी अंतिम सलामी देवघर : श्रावणी मेला ड्यूटी पर देवघर आये पहाड़िया बटालियन (आइआरबी) दुमका में कार्यरत एसआइ रुदल सिंह की शनिवार सुबह अचानक मौत हो गई. रुदल सिंह 10 जुलाई को महिला बटालियन साथ लेकर सावन ड्यूटी में देवघर आये थे. अचानक सुबह में उसकी […]
विज्ञापन
हादसा : डाबरग्राम पुलिस लाइन में शव को दी गयी अंतिम सलामी
देवघर : श्रावणी मेला ड्यूटी पर देवघर आये पहाड़िया बटालियन (आइआरबी) दुमका में कार्यरत एसआ�� रुदल सिंह की शनिवार सुबह अचानक मौत हो गई. रुदल सिंह 10 जुलाई को महिला बटालियन साथ लेकर सावन ड्यूटी में देवघर आये थे. अचानक सुबह में उसकी तबीयत बिगड़ी और आवासन स्थल डढ़वा नदी के समीप बेलाबगान में वह गिरकर बेहोश हो गये. मौके पर मौजूद महिला जवानों ने उन्हें ऑटो से इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया.
बताया गया कि उनका परिवार धनबाद जिले के पुटकी थाना क्षेत्र के केंदुआ में घर बनाकर रहता है. मूलतः वे लोग यूपी के बलिया जिले के रहनेवाले हैं. परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दे दी गयी. मृतक के भाई व अन्य परिजन सूचना पाकर दोपहर में देवघर सदर अस्पताल पहुंचे. अस्पताल के डॉक्टरों ने आशंका जतायी कि रूदल की मौत हर्ट अटैक से हो गयी. साथी बताते हैं कि रूदल बीमार थे और हाई ब्लड प्रेशर के मरीज थे. सुबह नित्य क्रिया से निपटने के बाद मुंह धोने के लिए बैरक के बाहर बैठे थे.
वहीं गिर पड़े, फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एसोसिएशन देवघर के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, सचिव नागेंद्र ओझा, मेंस एसोसिएशन के सचिव मुकेश मिश्रा, संयुक्त सचिव योगेश सिंह व अन्य सदर अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम प्रक्रिया कराते हुए शव उनके घर तक पहुंचाने का बंदोबस्त कराया.
पोस्टमार्टम के बाद मृतक एसआइ रुदल के शव को डाबरग्राम पुलिस लाइन ले जाया गया. वहां मृत एसआइ के शव को अंतिम सलामी दी गयी. इस दौरान पुलिस सहायता कल्याण कोष से मृतक के भाई राज सिंह को दाह संस्कार के लिए 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी. सलामी के दौरान दोनों डीएसपी मुख्यालय मंगल सिंह जामुदा, सार्जेंट मेजर राकेश दुबे सहित दोनों संघों के सदस्य व अन्य पुलिसकर्मी शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










