ePaper

दुधिया रोशनी से सराबोर रहेगी शिवगंगा

Updated at : 13 Jul 2019 3:05 AM (IST)
विज्ञापन
दुधिया रोशनी से सराबोर रहेगी शिवगंगा

डीसी ने किया शिवगंगा का निरीक्षण घाटों में महिलाओं के लिए बने चेंजिंग रूम को साफ रखने के लिए हरेक चेंजिंग रूम में एक महिला कर्मचारी की होगी नियुक्ति देवघर : श्रावणी मेले में शिवगंगा स्ट्रीट लाइट की दुधिया रोशनी से जगमगायेगा. शिवगंगा के चारों ओर 60 स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्देश दिया गया है. […]

विज्ञापन

डीसी ने किया शिवगंगा का निरीक्षण

घाटों में महिलाओं के लिए बने चेंजिंग रूम को साफ रखने के लिए हरेक चेंजिंग रूम में एक महिला कर्मचारी की होगी नियुक्ति
देवघर : श्रावणी मेले में शिवगंगा स्ट्रीट लाइट की दुधिया रोशनी से जगमगायेगा. शिवगंगा के चारों ओर 60 स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्देश दिया गया है. मेले की तैयारी की मद्देनजर डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को शिवगंगा तट का निरीक्षण किया. तालाब के घाटों पर महिलाओं को कपड़ा बदलने के लिए बनाये गये चेंजिंग रूम में गंदगी को देखते हुए मेला के दौरान सभी जगहों पर दिन-रात एक महिला कर्मचारी को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया.
इसके अलावा सभी पोल में स्पाइरल लाइट लगाने तथा शिवगंगा, हरिहरबाड़ी, लक्ष्मीपुर चौक आदि जगहों पर लोहे की बैरिकेटिंग लगाने का आदेश दिया ताकि वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहे. वहीं बेहतर सफाई व यूरिनल में 24 घंटे पानी उपलब्ध कराने की बात कही. वहीं एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने घाटों की सुरक्षा व संचालित ओपी के बारे में जानकारी देते हुए सभी पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को सेवा भाव से पेश आने का निर्देश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola