जोन टू में दो दिनों तक नहीं आयेगा पानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jun 2019 3:33 AM
देवघर : नगर निगम की ओर से शुद्ध पानी मुहैया कराने के लिए बारी-बारी से सभी पानी टंकी व जलमीनार को साफ किया जा रहा है. शुक्रवार को रामपुर पानी टंकी की सफाई शुरू की गयी. इससे जोन टू में दो दिनों तक पानी नहीं आयेगा. इस संबंध में मेयर प्रतिनिधि मंटू नरौने ने बताया […]
देवघर : नगर निगम की ओर से शुद्ध पानी मुहैया कराने के लिए बारी-बारी से सभी पानी टंकी व जलमीनार को साफ किया जा रहा है. शुक्रवार को रामपुर पानी टंकी की सफाई शुरू की गयी. इससे जोन टू में दो दिनों तक पानी नहीं आयेगा. इस संबंध में मेयर प्रतिनिधि मंटू नरौने ने बताया कि रामपुर में पानी टंकी नयी है. इसकी सफाई नहीं हुई थी. नगर आयुक्त अशोक कुमार सिंह के निर्देश पर सभी पानी टंकी व जलमीनार साफ किये जा रहे हैं.
इसी कड़ी में रामपुर पानी टंकी में मनीष कुमार की देखरेख में सफाई अभियान चलाया जा रहा है. इसमें 10 सफाई कर्मियों को लगाया गया है. टंकी साफ करने में दिक्कत हो रही है. इसे साफ करने में दो दिन लगने की संभावना है. शुक्रवार को रामपुर पानी टंकी से जोन टू में सुबह में पानी सप्लाई की गयी है. दोपहर बाद से सफाई कार्य शुरू किया गया. गुरुवार को टंकी साफ होने के बाद पानी भरा जायेगा. इसके बाद पानी सप्लाई शुरू किया जायेगा.
इन मुहल्लों में नहीं मिलेगा पानी
बिलासी, प्रोफेसर कॉलोनी, छतीसी, बमबम बाबा पथ, बैद्यनाथ गली, शिवगंगा लेन, आशुतोष भगत लेन, झौंसागढ़ी, राममंदिर गली, रामपुर, बैद्यनाथपुर, करनीबाग आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










