महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा देवघर : कोरियासा नारायण कॉलोनी निवासी रुपाली देवी की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गयी. महिला के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाना में आवदेन दिया है. हत्या का संदेह जताया जा रहा है. हालांकि, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ बताने की बात कही है. रुपाली […]
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा
देवघर : कोरियासा नारायण कॉलोनी निवासी रुपाली देवी की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गयी. महिला के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाना में आवदेन दिया है. हत्या का संदेह जताया जा रहा है. हालांकि, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ बताने की बात कही है. रुपाली की एक चार साल की बेटी भी है.
सूचना मिलने पर बोकारो से देवघर पहुंचे रुपाली के माता-पिता बेटी की लाश देखकर दहाड़ मारकर रोने लगे. परिजन वरुण कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात लगभग आठ बजे देवघर से फोन आया कि रुपाली की तबीयत बहुत खराब हो गयी है. आप लोग जल्द देवघर आइये. यहां सुबह पहुंचने पर पता चला कि ससुरालवाले सदर अस्पताल लेकर गये हैं.
जबकि, रात में ही उसकी मौत हो गयी. रुपाली के नाक पर खून के भी निशान हैं. परिवार के लोग पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. रुपाली की मौत के बाद उसका पति शशि कुमार वर्णवाल शव छोड़ कर भाग गया था. रुपाली के मायके के लोगों ने जब शशि के पिता पर दबाव बनाया. इसके बाद पिता के दबाव के बाद वह फिर अस्पताल पहुंचा. सदर अस्पताल आकर शशि बार-बार अपनी सास से खुद काे निर्दोष बता रहा था. परि���नों में रोष है. पुलिस आवेदन लेकर मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










