देवघर : पिछले लोस चुनाव से अधिक समर्थन मिलेगा : प्रदीप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Feb 2019 7:36 AM
देवघर : भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव-2019 में पिछले बार की अपेक्षा इस बार बेहतर प्रदर्शन करेंगे. झारखंड में सभी 14 लोकसभा सीटें जीतेंगे तथा राष्ट्रीय स्तर पर 400 सीट हासिल करेंगे. देवघर जैन मंदिर में आयोजित पार्टी के वर्कशॉप कार्यक्रम में प्रभात खबर से बातचीत […]
देवघर : भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव-2019 में पिछले बार की अपेक्षा इस बार बेहतर प्रदर्शन करेंगे. झारखंड में सभी 14 लोकसभा सीटें जीतेंगे तथा राष्ट्रीय स्तर पर 400 सीट हासिल करेंगे. देवघर जैन मंदिर में आयोजित पार्टी के वर्कशॉप कार्यक्रम में प्रभात खबर से बातचीत करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव-2014 में कुछ वायदों के साथ जनता के सामने गये थे,
लेकिन पांच वर्षों में जनता ने देख लिया है कि केंद्र सरकार द्वारा किस प्रकार से सर्वांगीण विकास किया गया है. केंद्र सरकार द्वारा एक रूपरेखा प्रस्तुत की गयी है. आधारभूत संरचना, टैक्स रिफॉर्म, जीएसटी आदि क्षेत्र में केंद्र सरकार ने क्रांतिकारी रिफॉर्म किया है. आम जनता को तुरंत लाभ पहुंचाने वाली चीजें कमी हुई है, लेकिन लंबे समय में भारत के निर्माण के लिए जो योजनाएं प्रस्तुत किये हैं, उसे देश की जनता देख रही है. देश की जनता वर्ष 2014 से भी ज्यादा समर्थन आगामी लोकसभा चुनाव में करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










