झारखंड : JMM की रैली से वापस लौट रही बस पेड़ से टकराई, पांच की घटनास्थल पर ही मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2019 8:28 AM

विज्ञापन

सारठ : झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की रैली से दुमका लौट रही चांदनी बस सारठ के केचुआबाक मोड़ के पास पेड़ से टकरा गयी,जिसमे पांच लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. इस हादसे में 32 अन्य घायल भी हुए हैं जिनका इलाज सीएचसी में चल रहा है, सभी मृतक मारगोमुण्डा थाना के […]

विज्ञापन

सारठ : झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की रैली से दुमका लौट रही चांदनी बस सारठ के केचुआबाक मोड़ के पास पेड़ से टकरा गयी,जिसमे पांच लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. इस हादसे में 32 अन्य घायल भी हुए हैं जिनका इलाज सीएचसी में चल रहा है, सभी मृतक मारगोमुण्डा थाना के बाघमारा गांव के बताये जा रहे हैं.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दुमका में झारखंड मुक्ति मोर्चा की रैली के बाद रविवार की सुबह 4:00 बजे पालोजोरी के पास बस ने पेड़ को टक्कर मार दी. जिससे बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और बस में बैठे 65 यात्रियों में से पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

घायलों में कई लोगों की हालत बहुत गंभीर है. मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आसपास के ग्रामीणों वहां पहुंचे और राहत बचाव में जुट गये. कई घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें देवघर रेफर किया गया है.

मृतको में मारगोमुण्डा बाघमारा गांव की सुरजमुनी मुरमू , लोगोमुनि मुरमू, सुनील मरांडी शामिल है. घटना की सूचना मिलते ही पूर्व स्पीकर सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरीय नेता शशांक शेखर भोक्ता सहित कई नेता घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने पीएससी पहुंचकर घायलों का हालचाल भी जाना और इलाज की मुकम्मल व्यवस्था करने की बात कही.

हादसे की खबर मिलने के बाद पूर्व मंत्री हाजी हुसैन भी घटनास्थल पर पहुंचे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola