देवघर : सांसद डॉ निशिकांत दुबे संसद रत्न अवार्ड सेे सम्मानित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

देवघर : 16वीं लोकसभा में सत्र के दौरान प्राइवेट मेंबर बिल कैटेगरी में ���ानदार डिबेट करने वाले गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे को संसद रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया. चेन्नई के दरबार हॉल राजभवन में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तमिलनाडु के राज्यपाल टी बनवारीलाल पुरोहित द्वारा अवार्ड दिया गया. गैर सरकारी प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन […]
विज्ञापन
देवघर : 16वीं लोकसभा में सत्र के दौरान प्राइवेट मेंबर बिल कैटेगरी में शानदार डिबेट करने वाले गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे को संसद रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया. चेन्नई के दरबार हॉल राजभवन में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तमिलनाडु के राज्यपाल टी बनवारीलाल पुरोहित द्वारा अवार्ड दिया गया.
गैर सरकारी प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन संगठन द्वारा 10वें वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सांसद डॉ निशिकांत के नाम का चयन संसद में वित्त मामलों की स्थायी समिति की रिपोर्ट एवं प्रदर्शन के आधार पर किया गया था.
सांसद ने कहा कि इस अवार्ड के मिलने से काफी प्रसन्न हूं. इसका श्रेय संसदीय क्षेत्र के नागरिकों के साथ-साथ मेरे माता व पिता का आशीर्वाद, बच्चों एवं पत्नी का त्याग, भाई-बहन के संघर्ष को जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










