अतिक्रमण हटाने का दिया निर्देश

Updated at : 24 Jun 2014 9:53 AM (IST)
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने का दिया निर्देश

देवघर: श्रावणी मेला 2014 को देखते हुए डीसी अमीत कुमार बाबा मंदिर परिसर के संस्कार मंडप, उमा भवन, फुट ओवर ब्रिज, नेहरु पार्क, बीएड कॉलेज के अलावे कांवरिया पथ सरासनी से लेकर खिजुरीया तक लगातार दो घंटे तक निरीक्षण करते रहे. मौके पर मौजूद डीपीआरओ बी के झा, एडीएम जय ज्योति सामंता सहित अन्य पदाधिकारियों […]

विज्ञापन

देवघर: श्रावणी मेला 2014 को देखते हुए डीसी अमीत कुमार बाबा मंदिर परिसर के संस्कार मंडप, उमा भवन, फुट ओवर ब्रिज, नेहरु पार्क, बीएड कॉलेज के अलावे कांवरिया पथ सरासनी से लेकर खिजुरीया तक लगातार दो घंटे तक निरीक्षण करते रहे.

मौके पर मौजूद डीपीआरओ बी के झा, एडीएम जय ज्योति सामंता सहित अन्य पदाधिकारियों को जल्द से जल्द काम पूरा करने का निर्देश दिया. मौके पर मौजूद डीपीआरओ ने कहा की मंगलवार से सभी जगहों पर पंडाल बनाने का कार्य प्रारंभ हो जायेगा.

बाबामंदिर, शिवगंगा व मानसरोवर के इलाके का भ्रमण करने के दौरान एसडीओ जय ज्योति सामंता अतिक्रमण देख भड़क उठे. उन्होंने फौरन सीओ, बीडीओ व संबंधित थाना क्षेत्र के थाना प्रभारियों को पत्र जारी कर दो दिनों के अंदर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया. एसडीओ ने बताया कि मोहनपुर बीडीओ, सीओ व थाना प्रभारी को पत्र जारी कर कांवरिया पथ स्थित सरासनी इलाके में भी कांवरिया पथ के किनारे ग्रामीणों द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola