ऑटो-मैजिक में टक्कर एक की मौत, दो घायल

Updated at : 27 Dec 2018 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
ऑटो-मैजिक में टक्कर एक की मौत, दो घायल

देवघर : देवघर-गोड्डा मुख्य पथ बरदेहिया गांव के पास बुधवार को एक ऑटो व मैजिक की टक्कर हो गयी. ऑटो में बैठी एक महिला सवारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. ऑटो बलथर से माेहनपुर हाट आ रहा था, तभी विपरित दिशा से आ रहे वाहन […]

विज्ञापन
देवघर : देवघर-गोड्डा मुख्य पथ बरदेहिया गांव के पास बुधवार को एक ऑटो व मैजिक की टक्कर हो गयी. ऑटो में बैठी एक महिला सवारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. ऑटो बलथर से माेहनपुर हाट आ रहा था, तभी विपरित दिशा से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी. घटना के बाद दोनों वाहन के चालक भाग गये. सूचना मिलते ही मोहनपुर थाना के एएसआइ विश्वनाथ सिंह, कौशलेंद्र कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.
मोहनपुर सीएचसी का एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों व मृत महिला को देवघर सदर अस्पताल ले गये. मृतक महिला की पहचान छिट बलथर गांव निवासी लालबानू बीबी (65 वर्ष) के रूप में हुई. घायल युवक मो नसीम रोपनी गांव का रहने वाला है. दूसरे घायल की पहचा नहीं हो सकी है. मृत महिला का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola