कोलेबिरा में जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पालोजोरी : कोलेबिरा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के शानदार जीत पर पालोजोरी में कांग्रेसियों ने जश्न मनाया. कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी. कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अफरोज अंसारी के नेतृत्व में जब्बार अंसारी, अयाज अहमद, आरिफ अंसारी, विण्णु मुर्मू, लालू अंसारी, तनवीर आलम, वसीम अंसारी, अजय मंडल, दिलकश हुसैन, अजीम खान, […]
विज्ञापन
पालोजोरी : कोलेबिरा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के शानदार जीत पर पालोजोरी में कांग्रेसियों ने जश्न मनाया. कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी. कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अफरोज अंसारी के नेतृत्व में जब्बार अंसारी, अयाज अहमद, आरिफ अंसारी, विण्णु मुर्मू, लालू अंसारी, तनवीर आलम, वसीम अंसारी, अजय मंडल, दिलकश हुसैन, अजीम खान, अजीत मरांडी, विष्णु दत्ता, राजा सहित जेवीएम के सिराज अंसारी आदि मौजूद थे.
कोलेबिरा सीट पर मिली जीत पर मनाया जश्न : मारगोमुंडा. मारगोमुंडा चौक पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रंजीत साह के नेतृत्व में कोलबिरा विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़ कर जश्न मनाया.
मौके पर श्री साह ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी को हर क्षेत्र में सफलता मिल रही है. मौके पर दशरथ नापित, महादेव सिंह, मुन्ना साह, मोहन मियां, पुरन नापित, रामभरोस साह, होरिल यादव, निर्मल साह, पूर्णानंद तिवारी, मनोज पंडित, गुरु पंडित, सफीक खान आदि मौजूद थे.
कोलेबिरा उपचुनाव में सच्चाई की जीत : बादल
सोनारायठाढ़ी. कोलेवीरा उपचुनाव का परिणाम आते ही सोनारायठाढ़ी मेंं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया. पटाखे फोड़े व एक दूसरे को गुलाल लगाया. जरमुंडी के विधायक बादल पत्रलेख ने कहा कि देश व राज्य की जनता भली भांति जान चुकी है की सच्चाई क्या है. जुमलेबाजी से देश का भला नहीं हो सकता. विकास के लिये किसान, मजदूर का सहयोग करना होगा.
आने वाला समय में कोलेबिरा की तरह राज्य में हाथ सबसे ऊपर रहेगा. मौके पर कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता राजीव कुमार, नजाबुल अंसारी, कृष्णा पासवान , बहारूद्दिन अंसारी, आलम अंसारी, राजकिशोर , समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










