देवघर : शिक्षक नियुक्ति घोटाले में पाकुड़ डीएसइ से हुई पूछताछ

Updated at : 30 Nov 2018 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर : शिक्षक नियुक्ति घोटाले में पाकुड़ डीएसइ से हुई पूछताछ

देवघर : जिले में शिक्षक नियुक्ति (वर्ष 2015-16 में) घोटाले की जांच के लिए रांची से आयी टीम ने पाकुड़ डीएसइ सुधांशु शेखर मेहता से पूछताछ की. गुरुवार को स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के उपसचिव श्याम नारायण गुरुवार को देवघर डीएसइ कार्यालय पहुंचे. उनके साथ जांच में आरडीडीइ, दुमका राजकुमार प्रसाद सिंह भी थे. […]

विज्ञापन
देवघर : जिले में शिक्षक नियुक्ति (वर्ष 2015-16 में) घोटाले की जांच के लिए रांची से आयी टीम ने पाकुड़ डीएसइ सुधांशु शेखर मेहता से पूछताछ की. गुरुवार को स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के उपसचिव श्याम नारायण गुरुवार को देवघर डीएसइ कार्यालय पहुंचे. उनके साथ जांच में आरडीडीइ, दुमका राजकुमार प्रसाद सिंह भी थे. जांच के दौरान कार्यालय में देवघर डीइअो, मोहन चांद मुकिम व देवघर डीएसई वीणा कुमारी भी मौजूद रहीं.
जांच के बाद उपसचिव ने कहा कि शिक्षक नियुक्ति को लेकर जिले के पांच लोगों ने तत्कालीन देवघर डीएसइ सुधांशु शेखर मेहता पर गड़बड़ी सहित कई अन्य तरह के आरोप लगाये थे. हालांकि, जांच के दौरान पांच शिकायतकर्ताअों में से तीन व्यक्ति राजेश झा, कुमुद झा व रविशंकर पांडे ही उपस्थित हुए. यहां पड़ताल के बाद जांच रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को सौंपी जायेगी. उसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola