पारिवारिक विवाद में आधा दर्जन घायल

Updated at : 17 Jun 2014 11:19 AM (IST)
विज्ञापन
पारिवारिक विवाद में आधा दर्जन घायल

देवघर: नगर थाना क्षेत्र के छत्तीसी, बिलासी मुहल्ले में सोमवार को दो पक्षों के पारिवारिक विवाद में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. इस घटना में पहले पक्ष के रवि महथा (50), गुलो देवी व उनका बेटा अजित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. जबकि दूसरे पक्ष के रवि महथा का लड़का विक्रम कुमार […]

विज्ञापन

देवघर: नगर थाना क्षेत्र के छत्तीसी, बिलासी मुहल्ले में सोमवार को दो पक्षों के पारिवारिक विवाद में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. इस घटना में पहले पक्ष के रवि महथा (50), गुलो देवी व उनका बेटा अजित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये.

जबकि दूसरे पक्ष के रवि महथा का लड़का विक्रम कुमार और उसके ससुराल पक्ष के दो-तीन लोग घायल हो गये. मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग दो अलग-अलग थानों मे न्याय की गुहार लगाने पहुंचे. पहले पक्ष के रवि महथा, उसकी पत्नी व छोटा बेटा अजित घायलावस्था में नगर थाना पहुंचे, जबकि दूसरे पक्ष के विक्रम व दो अन्य मोहनपुर थाना में अपना बयान कलमबद्ध कराया. रवि महथा की मानें तो सरकार की ओर से उन्हें एक इंदिरा आवास मुहैया कराया गया था जिसे उसका बेटा विक्रम हथियाना चाहता था. विक्रम पिछले 12 वर्षो से उनके परिवार से अलग होकर अपने ससुराल पक्ष के साथ रहता है.

इस बात का विरोध करने पर उसने दो लोगों के साथ मिल कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. विक्रम ने बताया कि पिता शुरू से ही उनके साथ ज्यादाती करते चले आ रहे हैं. इस बात को लेकर पंचायती भी हुई. मगर उसका निदान नहीं निकला. फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान लेने के बाद मामले की अनुसंधान में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola