डलिया चढ़ाने मइया के दरबार में लगा महिलाओं का तांता
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

देवघर : महाअष्टमी को मां के दरबार में भक्तों की लंबी कतार लगी रही. इस अवसर पर महिला श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को डाला चढ़ा कर सदा-सुहागन होने की कामना की. बुधवार को सुबह होते ही श्रद्धालु मां की पूजा की तैयारी में जुट गये. महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर माता को भी डाला में […]
विज्ञापन
देवघर : महाअष्टमी को मां के दरबार में भक्तों की लंबी कतार लगी रही. इस अवसर पर महिला श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को डाला चढ़ा कर सदा-सुहागन होने की कामना की. बुधवार को सुबह होते ही श्रद्धालु मां की पूजा की तैयारी में जुट गये.
महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर माता को भी डाला में सोलह श्रृंगार की सामग्री अर्पित की. इसमें सर्वाधिक भीड़ घड़ीदार मंडप में रही. यहां पर डाला चढ़ाने के लिए भक्तों को एक घंटे इंतजार करना पड़ा.
भक्तों की कतार मंदिर परिसर से बाहर एसबी राय रोड तक चली गयी थी. घड़ीदार मंडप में अष्टमी की पूजा बुधवार को प्रात: सात बजे शुरू हुई. दिन के दो बजे से डाला चढ़ाना शुरू होकर शाम लगभग सात बजे तक चला. अष्टमी की पूजा को सफल बनाने में हर जगह के समिति के सदस्य लगे रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










