देवघर : शिवगंगा में गैस रिसाव, स्नान करती 15 महिलाएं हो गयीं बेहोश

Updated at : 04 Oct 2018 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
देवघर : शिवगंगा में गैस रिसाव, स्नान करती 15 महिलाएं हो गयीं बेहोश

देवघर : बाबा मंदिर में पूजा करने के पूर्व शिवगंगा में स्नान करने के दौरान दो बच्ची सहित करीब 15 महिला श्रद्धालु बेहोश हो गयीं. इन सभी को शिवगंगा सेवा समिति के अध्यक्ष व भारत विकास परिषद के संतोष शर्मा ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद सभी को होश आया. […]

विज्ञापन

देवघर : बाबा मंदिर में पूजा करने के पूर्व शिवगंगा में स्नान करने के दौरान दो बच्ची सहित करीब 15 महिला श्रद्धालु बेहोश हो गयीं. इन सभी को शिवगंगा सेवा समिति के अध्यक्ष व भारत विकास परिषद के संतोष शर्मा ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद सभी को होश आया.

इन लोगों में से एक-दो को खांसते-खांसते खून भी आ गया. हालांकि, डॉक्टर ने सभी की हालत खतरे से बाहर बतायी है.

इलाज कराकर लौटी श्रद्धालुओं में बिहारके भागलपुर जिला के अलीगंज थाना क्षेत्र के ऊपर गंगटी निवासी माला देवी, दासो देवी, अंजनी देवी, शंखा देवी, पार्वती देवी, गणेशपुर तिनपुलिया निवासी मीरा देवी, रुदा देवी, तीन वर्षीय अर्पिता, जया देवी, कमलपुर हाजीपुर निवासी सावित्री देवी, बेगूसराय के ओगांव निवासी पुष्पा देवी, पुष्पा की दो वर्षीय पुत्री परी, पुष्पा की मां मीरा देवी, बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्रके कठौन निवासी निर्मला देवी शामिल हैं.

शिवगंगा समिति के महेश ने बताया कि शिवगंगा की सफाई में लगाये गये फिल्टरेशन से गैस रिसाव हो गया. उसी पानी में स्नान करनेकीवजह से महिलाएं बीमारपड़ गयीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola