ढाई वर्ष में उखड़ गयी 13 करोड़ की सड़क, अब नये सिरे से होगा टेंडर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Sep 2018 5:03 AM

विज्ञापन

देवघर : पथ निर्माण विभाग से ढाई वर्ष पहले निर्मित रोहिणी-गोराडीह सड़क पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो चुकी है. 13 करोड़ की लागत से बनी यह सड़क दो वर्ष में ही उखड़ चुकी थी, जिसे विभाग ने चेतावनी के बाद ठेकेदार से मरम्मत करवाया. लेकिन सड़क में मेटेरियल की गुणवत्ता इतनी खराब थी कि […]

विज्ञापन
देवघर : पथ निर्माण विभाग से ढाई वर्ष पहले निर्मित रोहिणी-गोराडीह सड़क पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो चुकी है. 13 करोड़ की लागत से बनी यह सड़क दो वर्ष में ही उखड़ चुकी थी, जिसे विभाग ने चेतावनी के बाद ठेकेदार से मरम्मत करवाया. लेकिन सड़क में मेटेरियल की गुणवत्ता इतनी खराब थी कि मरम्मत के छह माह में यह सड़क फिर उखड़ने लगी.
पथ निर्माण विभाग ने रोहिणी-गोराडीह सड़क निर्माण करने वाले वाली कंपनी आरके भालोटिया कंस्ट्रक्शन कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करने की अनुशंसा कर वरीय अधिकारियों को भेज दी है. अब विभाग 13 करोड़ की सड़क को नये सिरे से करोड़ों रुपये खर्च कर फिर से बनाने की तैयारी में है. रोहिणी-गोराडीह सड़क जसीडीह व देवघर शहर को जोड़ने वाली बाइपास सड़क है.
श्रावणी मेला के दौरान ही सड़क की हालत खराब हो गयी थी. दर्जनों गड्ढे होने की वजह से इस मार्ग में कई छोटी-मोटी दुर्घटनाएं भी होती रहती है. ढाई वर्षों के दौरान इस सड़क की मरम्मत दो बार हो चुकी है.
रोहिणी-गोराडीह में श्रावणी मेला के दौरान वाहनों का परिचालन बढ़ जाता है. भारी वाहनों के दबाव की वजह से यह सड़क जल्द ही खराब हो गयी. कंस्ट्रक्शन कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करने की अनुशंसा विभाग को कर दी गयी है. इस सड़क को अब नये सिरे से टेंडर कर बनाना होगा. विभाग को नवनिर्माण का प्रस्ताव भेजा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola