शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण, पिता ने जसीडीह थाने में दर्ज करायी एफआइआर, चार महीने की गर्भवती है पीड़िता
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके ही रिश्तेदार ने शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करता रहा. लड़की गर्भवती हो गयी, तब मामले की जानकारी उसकी मां को हुई. इसके बाद लड़की के पिता ने रिश्तेदार के अभिभावकों तक यह बात पहुंचायी, तो उसे पंचायती कर समाधान करने का […]
विज्ञापन
देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके ही रिश्तेदार ने शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करता रहा. लड़की गर्भवती हो गयी, तब मामले की जानकारी उसकी मां को हुई. इसके बाद लड़की के पिता ने रिश्तेदार के अभिभावकों तक यह बात पहुंचायी, तो उसे पंचायती कर समाधान करने का आश्वासन दिया गया. दिन बीतता गया, लेकिन मामले का समाधान नहीं निकल सका.
इधर, 18 सितंबर को पंचायती की तिथि तय हुई. उक्त तिथि को आरोपित व उसके अभिभावक पहुंचे ही नहीं. इसके बाद लड़की के पिता थाना पहुंचे और रिश्तेदार के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज करायी. मामले में बोढ़नियां निवासी कालेश्वर महतो के पुत्र मकुन्द यादव को आरोपित बनाया गया.
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मकुन्द को गिरफ्तार कर लिया. वहीं पीड़िता को पुलिस द्वारा चिकित्सीय जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया. गिरफ्तार मकुन्द को जसीडीह पुलिस ने कोर्ट में पेश कराया. कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










