रेलवे फाटक पर नहीं लगेगा जाम, बनेंगे तीन सब-वे

Updated at : 21 Sep 2018 7:21 AM (IST)
विज्ञापन
रेलवे फाटक पर नहीं लगेगा जाम, बनेंगे तीन सब-वे

देवघर : आसनसोल डिवीजन अंतर्गत तीन रेलवे फाटक से अावागमन करनेवाले लोगों को परेशानी को देखते हुए रेल प्रशासन ने तीनों रेलवे फाटक के समीप रेलवे लाइन के नीचे लिमिटेड हाइट सब-वे बनाने का निर्णय लिया है. इसके लिए रेल प्रशासन ने जिला प्रशासन से एनओसी मांगा है. एनओसी मिलने के बाद रेलवे की ओर […]

विज्ञापन
देवघर : आसनसोल डिवीजन अंतर्गत तीन रेलवे फाटक से अावागमन करनेवाले लोगों को परेशानी को देखते हुए रेल प्रशासन ने तीनों रेलवे फाटक के समीप रेलवे लाइन के नीचे लिमिटेड हाइट सब-वे बनाने का निर्णय लिया है. इसके लिए रेल प्रशासन ने जिला प्रशासन से एनओसी मांगा है. एनओसी मिलने के बाद रेलवे की ओर से टेंडर की प्रक्रिया की जायेगी. इसके बाद सब-वे बनाने का काम शुरू होगा.
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, आसनसोल डिवीजन अंतर्गत मथुरापुर स्टेशन से जसीडीह तुलसीटांड हॉल्ट के बीच तीन लिमिटेड हाइट सब-वे का निर्माण किया जायेगा. जिसमें 25 नंबर फाटक मथुरापुर और शंकरपुर हॉल्ट के बीच पुरनाडीह रेलवे फाटक, 26 नंबर रेलवे फाटक शंकरपुर हॉल्ट समीप तथा 31 नंबर रेलवे फाटक जसीडीह-तुलसीटांड़ के बीच गणजोरा रेलवे फाटक शामिल है. जानकारी के अनुसार तीनों रेलवे फाटक के समीप दो सौ मीटर के आसपास में सब-वे का निर्माण किया जायेगा. इसके दायरे में जिला प्रशासन की जमीन आ रही है. इसके लिए रेल प्रशासन ने जिला प्रशासन से पत्र जारी कर एनओसी की मांग की है, ताकि एनओसी मिलने के बाद अन्य प्रक्रिया की जा सके.
सब-वे बनने से रेलवे फाटक पर नहीं लगेगा अब जाम : रेलवे के अनुसार, तीनों रेलवे फाटक से गाड़ियों का काफी अावागमन होता है. वहीं ट्रेन गुजरने के दौरान फाटक बंद रहने से जाम लग जाता है. इससे लोगों को काफी परेशानी होती है. रेलवे तीनों रेल फाटक काे हटाने के लिए सब-वे का निर्माण करायेगी, ताकि फाटक पर गाड़ियों का जाम नहीं लगे. इसके लिए रेल प्रशासन 11 मीटर ऊंचा तथा साढ़े सात मीटर चौड़ा लिमिटेड हाइट सब-वे कानिर्माण करायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola