बाइपास रोड में घंटों रेंगती रही गाड़ियां
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Sep 2018 5:38 AM (IST)
विज्ञापन

कुंडा थाना से आगे सड़क के किनारे दोनों साइड बसों की लगी अवैध पार्किंग देवघर : सत्संग उत्सव में अनुयायियों को लेकर आयी बसों के पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं करायी गयी है और ट्रैफिक को लेकर कोई प्लान भी नहीं किया गया है. उत्सव आरंभ हुआ ही कि अनुयायियों की बस सत्संग तक घुसने […]
विज्ञापन
कुंडा थाना से आगे सड़क के किनारे दोनों साइड बसों की लगी अवैध पार्किंग
देवघर : सत्संग उत्सव में अनुयायियों को लेकर आयी बसों के पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं करायी गयी है और ट्रैफिक को लेकर कोई प्लान भी नहीं किया गया है. उत्सव आरंभ हुआ ही कि अनुयायियों की बस सत्संग तक घुसने लगी. उसी में सत्संग- झरना चौक से लेकर बाइपास रोड बाजला चौक तक लंबा जाम लग गया, जो घंटों एक तरह रहा. स्थिति यह था कि जाम में वाहन घंटों फंसे रहे. साइकिल व दोपहिया वाहनों को भी निकलना मुश्किल हो रहा था. उस दौरान लोगों को उक्त मार्ग में पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था. जाम की सूचना पर एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव बाजला चौक पहुंचे और खुद ट्रैफिक की कमान संभाली.
पोस्ट पर चढ़कर वाहनों को आगे बढ़ने का इशारा करते रहे. वहीं दूसरी तरफ सीसीआर सह ट्रैफिक इंस्पेक्टर बाल्मीकि कुमार सत्संग झरना चौक के पास पहुंचे और गाड़ियों को अलग-अलग कतार में कर आगे बढ़ा शुरू किया. फिर भी उक्त जाम को छुड़ाने में कई घंटे लगे. अनुयायियों को लेकर पहुंची बसाें के पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं रहने से कुंडा थाना के आगे करनीबाग इलाके में सड़क के दोनों किनारे में काफी दूर तक बसों की अवैध पार्किंग लगी हुई थी. इससे उक्त पथ पर चलने वाली गाड़ियों में दुर्घटना का भय बना रहा.
फव्वारा चौक से मंदिर मोड़ तक भी रहा जाम: इधर फव्वारा चौक से मंदिर मोड़ तक भी देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर घंटों जाम लगा रहा. उक्त मार्ग पर भी काफी लंबा जाम था. जाम में काफी गाड़ियां फंसी रही. फव्वारा चौक पर पुलिस भी थी, बावजूद काफी देर तक जाम रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










