सावन खत्म होते ही प्रशासन मस्त यातायात व्यवस्था ध्वस्त, जनता पस्त
देवघर : श्रावणी मेला के खत्म होते ही प्रशासन सुस्त पड़ गयी है. यातायात ध्वस्त हो गयी. जनता पस्त हो रही है. सुस्त प्रशासन का फायदा बस व ऑटो संचालक जम कर उठा रहे हैं. देवघर में यातायात व्यवस्था चरमरा गयी है. शहर के रिहायशी मुहल्ले में भी बस, मैक्सी, टेंपो स्टैंड बन गया है. […]
देवघर : श्रावणी मेला के खत्म होते ही प्रशासन सुस्त पड़ गयी है. यातायात ध्वस्त हो गयी. जनता पस्त हो रही है. सुस्त प्रशासन का फायदा बस व ऑटो संचालक जम कर उठा रहे हैं. देवघर में यातायात व्यवस्था चरमरा गयी है. शहर के रिहायशी मुहल्ले में भी बस, मैक्सी, टेंपो स्टैंड बन गया है. धड़ल्ले से सभी गाड़ियों का परिचालन हो रहा है. इसका खामियाजा शहरवासी को उठाना पड़ रहा है. इसमें सबसे दयनीय स्थित मंदिर व शिवगंगा के आसपास का एरिया है. इन क्षेत्रों में पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है. सड़क पर चलना मुश्किल है. लोगों को पांच मिनट की दूरी तय करने में आधा घंटे तक लग रहे हैं. भगवान के भरोसे ही बीमार व्यक्ति किसी डॉक्टर के पास जा सकता है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए