शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

मधुपुर: दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र की रहनेवाली है पीड़िता

विज्ञापन

मधुपुर. पुलिस ने दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र की एक युवती की शिकायत पर मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के उधोडीह गांव के युवक जितेंद्र कुमार यादव पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला दर्ज किया गया है. इसके बाद पुलिस इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक जितेन्द्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. घटना के संबंध में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपित युवक ने शादी का झांसा देकर पहले मधुपुर बुलाया और एक होटल में रखकर यौन संबंध बनाया. फिर उसे काम दिलाने के प्रलोभन देकर तमिलनाडु ले गया. वहां लगातार पांच साल तक यौन शोषण किया. इसके बाद उसने उसका जबरन दो बार गर्भपात करा दिया. पीड़िता ने बताया कि उसने आरोपित को दो लाख भी दिया था. तमिलनाडु में मजदूरी करके वह पंद्रह हजार महीने कमा लेती थी. वह भी आरोपी ले लेता था. फिलहाल वह गर्भवती है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सीय जांच कराकर उसका कोर्ट में बयान दर्ज कराया जायेगा. पुलिस मामले की जांच की जा रही है. इधर बताया जाता है कि युवक की शादी घरवालों ने दूसरे जगह कहीं कर दी थी. इसलिए युवक ने पीड़िता के साथ शादी करने से इंकार कर दिया था. इसके बाद पीड़ित न्याय मांगने के लिए पुलिस के पास पहुंची.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola