नशाखुरानी गिरोह का सरगना महेंद्र गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
नशाखुरानी गिरोह का सरगना महेंद्र गिरफ्तार, भेजा गया जेल

मधुपुर : दुर्गापुर, सैथिया व रामपुरहाट थाने का है वांटेड

विज्ञापन

मधुपुर. रेलवे सुरक्षा बल व रेल थाना मधुपुर की संयुक्त टीम ने नशाखुरानी गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. नशाखुरानी आरोपी महेंद्र मंडल उर्फ फेचका जामताड़ा जिला के नारायणपुर थाना क्षेत्र के झिलुवा गांव का रहने वाला है. बताया जाता है कि पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद उसे जामताड़ा से पकड़ा है. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर झिलुवा स्थित उसके घर पर छापेमारी की, लेकिन वह चकमा देकर भागने में सफल रहा. इसके बाद पुलिस उसका पीछा करते हुए जामताड़ा स्टेशन पर उसे पकड़ा. अपराधी महेंद्र मंडल पर नशाखुरानी, चोरी, छिनतई व मारपीट के कई आपराधिक मामले विभिन्न राज्यों के थाने में दर्ज है. रेल पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर, सैथिया व रामपुरहाट थाना में उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज है. वह कई बार जेल जा चुका है. रेल पुलिस ने आरोप के संबंध में बताया कि पिछले फरवरी माह में मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन में लक्खीसराय स्टेशन पर धर्मजीत कुमार नामक युवक अपने दुकान का कपड़ा खरीदने कोलकाता जा रहा था. इसी बीच लक्खीसराय स्टेशन पर ही नशाखुरानी के आरोपी महेंद्र चढ़ा और युवक धर्मजीत के बगल में बैठकर बातचीत कर जान पहचान बढ़ाकर दोस्ती की. उसे विश्वास में लेकर जसीडीह स्टेशन पर उसे चाय पिलाया. चाय बढ़िया नहीं है, कह कर उसे मधुपुर स्टेशन के स्टाल से कॉफी पिलाया. कॉफी पीने के कुछ देर बाद धर्मजीत बेहोश हो गया. फिर उसका पैसा और मोबाइल लूट लिया. बताया कि हावड़ा रेल पुलिस ने बेहोशी की हालत में धर्मजीत को बरामद कर इलाज कराया. होश आने पर हावड़ा रेल थाना में जीरो प्राथमिकता दर्ज कर मधुपुर रेल थाना स्थानांतरित कर दिया. पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर मार्च माह में रेल थाना मधुपुर में कांड संख्या 20/26 दर्ज कर 305 (सी ) बीएनएस 123 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू किया गया. मामला दर्ज होते ही रेल पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया. मोबाईल लोकेशन के आधार पर उसकी गिरफ्तारी किया गया. पुलिस पूछताछ में उसने कई राज उगला है. गिरोह में शामिल कई सदस्यों के नाम बताया है. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. मंगलवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया. हाइलार्ट्स : मोबाइल लोकेशन के आधार पर जामताड़ा से पकड़ा गया

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola